पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Both sides debate Rahul Gandhi's controversial remarks on Amit Shah, decision likely on July 15

यूपी: राहुल गांधी की अमित शाह पर विवादित टिप्पणी पर दोनों पक्षों ने की बहस, 15 जुलाई को आ सकता है फैसला

Wed, 01 Jul 2026 07:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Jul 2026 07:08 PM IST
सार

Rahul Gandhi comment on Amit Shah:गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में आज कोर्ट ने पक्षों की दलील सुनी। इस मामले में 15 जुलाई को फैसला आ सकता है। 

विज्ञापन
UP: Both sides debate Rahul Gandhi's controversial remarks on Amit Shah, decision likely on July 15
अमित शाह और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

 गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी के आरोप से जुड़े मानहानि के मुकदमे में आवाज नमूने की जांच के लिए भाजपा नेता की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में लंबित निगरानी याचिका में दोनों पक्ष की अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी बहस की कार्यवाही पूरी कर दी है। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने निगरानी याचिका पर आदेश के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की है। वहीं, स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में मानहानि के मूल मुकदमे में सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवार दायर किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित चल रही है। पूर्व में अदालत ने मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत बंधपत्र व जमानतनामा पेश करने एवं फाइनल बहस के लिए कार्यवाही तय की थी। 
विज्ञापन


इसी बीच गत 12 मार्च को विजय मिश्र की तरफ से राहुल गांधी के आवाज की जांच व मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए अर्जी दी गई थी। अदालत ने परिवादी की अर्जी को गत दो मई को खारिज करते हुए पूर्व में जारी कार्यवाही के अनुसार बहस करने व जमानत नामा पेश करने का आदेश जारी किया था, लेकिन परिवादी भाजपा नेता ने मामले में बहस करने के बजाय मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में निगरानी पेश कर चुनौती दी है। अदालत ने बहस सुनने के बाद निगरानी याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed