पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple

UP Big News: अखिलेश बोले- राम हमारे थे और रहेंगे, चढ़ावा चोरी में नया खुलासा; राजभर की सपा प्रमुख को सलाह

Wed, 01 Jul 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश बोले- राम हमारे थे और हमारे रहेंगे 

अखिलेश यादव ने अपने जन्म दिन पर सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, राम हमारे थे और हमेशा हमारे पूजनीय रहेंगे। हर सनातनी के घर में राम दरबार है, उनकी समय-समय पर पूजा होती है। लेकिन, ये भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति करती है। ये लोग धर्म के नाम धन का खेल खेलते हैं। इन्होंने हमारे संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

"एसी और पीसी की राजनीति से बाहर निकलो" अखिलेश के जन्मदिन पर मंत्री राजभर ने कसा तंज

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एफआईआर कराने पहुंचे थे चंपत राय, एक फोन कॉल के बाद वापस लौट आए

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब एक नया दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक रिपोर्ट के अनुसार, चोरी का मामला 27 मई को ही ट्रस्ट और पुलिस के संज्ञान में आ गया था। पुलिस ने तत्काल लवकुश, मनीष यादव, करुणेश, रामशंकर समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी और उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। दावा यह भी है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने फोन पर उनकी किसी से बातचीत कराई। जिसके बाद वह बिना तहरीर दिए वापस लौट गए। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala

आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे में मिला "रामराज्य कोष" का संदूक, क्यूआर कोड भी लगा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है। आरोपियों से जेल में पूछताछ की जा रही है। वहीं, उनके ठिकानों पर भी छापेमारी भी की जा रही है। मामले में अभी तक 80 लाख रुपये तक की बरामदगी का दावा किया गया है। जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया है जिस पर 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ है और इस पर पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
crime - फोटो : amar ujala

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर आधी रात की गई सुनियोजित छापेमारी में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई देशों तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Akhilesh says Ram was and will remain ours; new revelations regarding the theft of temple
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले-ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जो देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। सीएम योगी निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचे। उनका विमान सरसावा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने शिक्षा को व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि तैयार करती है। कार्यक्रम में मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed