{"_id":"6a4513a92bed2d76dc05cfc9","slug":"video-video-lkhanauu-ma-bugdhha-tarathaja-ka-karaja-olpaka-ka-sapana-lkara-jata-yava-khalugdha-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में बढ़ा तीरंदाजी का क्रेज, ओलंपिक का सपना लेकर जुटे युवा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में बढ़ा तीरंदाजी का क्रेज, ओलंपिक का सपना लेकर जुटे युवा खिलाड़ी
लखनऊ के 1090 चौराहे के पास स्थित लखनऊ आर्चरी अकादमी में तीरंदाजी सीखने वाले खिलाड़ियों की संख्या में पिछले छह महीनों में तेजी से बढ़ी है। खेल विभाग, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ, जिला तीरंदाजी संघ लखनऊ और एलडीए के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस अकादमी में पहले जहां सिर्फ चार-पांच बच्चे आते थे, वहीं अब रोजाना करीब 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
अकादमी के कोच विकास पांडेय के मुताबिक, सही प्रशिक्षण से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। पटियाला में आयोजित '2026 पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप' में बाएं पैर से दिव्यांग और पेशे से वकील राजेश गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इसके अलावा, अंबेडकर नगर की दिव्यांग आकृति सिंह और 8 वर्षीय सात्विक जैसे उभरते तीरंदाज भी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना लेकर यहां कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।