फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP trying to woo Gen. Ji using Akash Anand; Akhilesh and Rahul are not called uncles for nothing

यूपी: आकाश आनंद के बहाने जेन जी को साधने की कोशिश में बसपा, यूं ही नहीं अखिलेश-राहुल को अंकल कहा गया

Wed, 12 Aug 2026 08:11 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Aug 2026 08:11 PM IST
सार

Gen G politics in UP: बसपा नेता आकाश आनंद ने बीते दिनों एक रैली में अखिलेश यादव को अंकल कहा। अब इस बात के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: BSP trying to woo Gen. Ji using Akash Anand; Akhilesh and Rahul are not called uncles for nothing
आकाश आनंद ने अखिलेश को कहा अंकल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवाओं को पार्टी के अहम पदों पर जिम्मेदारी देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी को हालिया जेन जी आंदोलन से संजीवनी मिल सकती है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने छात्राें के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेकर बसपा को ही युवाओं का हितैषी बताया है। वहीं राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को जेन जी की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


बसपा ने बीते लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई है। आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ आजमगढ़ की प्रोफेसर इंदु चौधरी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। बसपा को सोशल मीडिया पर सक्रिय रखने की जिम्मेदारी आकाश की टीम संभाल रही है। हाथरस के सादाबाद में आकाश की जनसभा के दौरान उनकी टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हैशटैग 'बहन जी का संदेश' चलाया, जो चंद मिनटों के भीतर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग का समर्थन करने वालों में अधिकतर युवा थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक आकाश का हैशटैग को समर्थन करने का संदेश प्रसारित किया गया था।

विज्ञापन

अंकल बोलकर उम्र दिलाई याद

आकाश ने सादाबाद की जनसभा में जेन जी के आंदोलन का जिक्र किया तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल बोलकर उनकी उम्र भी याद दिलाई। माना जा रहा है कि जेन जी के आंदोलन को हाईजैक करने के कांग्रेस और सपा के प्रयास पर आकाश ने तंज कसा है कि वह युवाओं के आंदोलन को अपना हथियार न बनाएं। इतना ही नहीं, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में भी युवाओं को वरीयता दे रही है। बसपा ने जालौन की माधौगढ़ सीट पर आशीष पांडेय को अपना पहला प्रत्याशी घोषित किया, जो युवा चेहरा हैं। इसी तरह आधा दर्जन से अधिक अन्य प्रत्याशी भी युवा हैं। पार्टी इसके जरिये भविष्य की सियासत की राह तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed