सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cases Filed Against Those Spreading Rumors Regarding Lekhpal Main Exam; Commission States—Exam Conducted w

UP: लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा, आयोग बोला- पूरी निष्पक्षता से परीक्षा हुई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 25 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आयोग ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न हुई। भ्रामक पोस्ट के जरिए अभ्यर्थियों को गुमराह करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP: Cases Filed Against Those Spreading Rumors Regarding Lekhpal Main Exam; Commission States—Exam Conducted w
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीपीएससी) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलानों वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आयोग से मिली शिकायत के आधार पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड की निगरानी में की जाएगी। आयोग ने शिकायत में स्पष्ट किया है कि लेखपाल पद पर चयन के लिए 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अराजक तत्वों ने मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर असत्य एवं भ्रामक पोस्ट शेयर किए। इसके जरिए सरकार की छवि धूमिल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos


इससे पहले आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की थी कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed