फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Election Commissioner says by-elections will not be held for the state's Ghosi, Dudhi, and Faridpur

UP: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव

Fri, 17 Jul 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 17 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं होंगे। विधानसभा चुनाव निकट होने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। अब इन सीटों पर मतदाताओं को नए विधायक के चुनाव के लिए अगले आम विधानसभा चुनाव तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
UP: Chief Election Commissioner says by-elections will not be held for the state's Ghosi, Dudhi, and Faridpur
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय शेष है, इसलिए इन रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग पिछले कुछ महीनों से विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं में व्यस्त था। पहले उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 10 अप्रैल तक चलाया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के कारण आयोग लगातार व्यस्त रहा।
विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिया कि इन सीटों पर अब सीधे आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान ही मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस बयान से घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावनाओं पर विराम लग गया है। अब इन क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने नए विधायक के चुनाव के लिए अगले आम विधानसभा चुनाव का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed