{"_id":"6a5a23125a47952a35011912","slug":"video-video-ii-rakasha-calka-nakal-ltara-tha-nablga-sathaya-saga-varathata-karata-tha-garafatara-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ई-रिक्शा चालक निकला लुटेरा, दो नाबालिग साथियों संग वारदातें करता था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ई-रिक्शा चालक निकला लुटेरा, दो नाबालिग साथियों संग वारदातें करता था, गिरफ्तार
मड़ियांव पुलिस ने सुबेहा, बाराबंकी में तैनात बिजली विभाग के अवर अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा से लूट करने वाले ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, उसके दो नाबालिग साथियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मड़ियांव क्षेत्र में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजुल्लागंज के हरिओम नगर निवासी सुमित शर्मा के रूप में हुई है। वह रात के समय ई-रिक्शा चलाता था। उसके दो नाबालिग साथी सवारी बनकर पहले से रिक्शे में बैठे रहते थे। जैसे ही कोई अकेला यात्री ई-रिक्शा में बैठता, आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन, 3,100 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने मड़ियांव क्षेत्र में तीन लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।