सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath formal inauguration of regional meteorological Centre in Lucknow

UP : लोग मंदिर में कीर्तन कर रहे थे फिर... सीएम योगी ने बताया कैसे सटीक मौसम की भविष्यवाणी से बची लोगों की जान

रविशंकर गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 08 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

अब मौसम के अनुमान पहले से ज्यादा सटीक होते हैं। पहले भविष्यवाणी की जाती थी कि बारिश होगी लेकिन नहीं होती थी पर अब मौसम संबंधी भविष्यवाणी ज्यादा सटीक होती है।

UP: CM Yogi Adityanath formal inauguration of regional meteorological Centre in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक को बेहतर करने से अब मौसम से संबंधित भविष्यवाणी सटीक होती है जबकि पहले मौसम अनुमान गलत होते थे। इससे विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जन व धन हानि में कमी आई है। उन्होंने सहारनपुर का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि क्षेत्र के शांकुबरी मंदिर में लोग कीर्तन कर रहे थे। काफी भीड़ थी लेकिन मौसम अनुमान सटीक होने के कारण भारी बारिश का अलर्ट मिला और वहां मौजूद लोगों को हटा दिया गया जिससे कि जनहानि होने से बच गई। अन्यथा शिवालिक की पहाड़ियों पर बारिश होने ने नीचे के स्थानों पर बाढ़ जैसा माहौल हो जाता था इससे लोगों को मुश्किल होती थी। कई बार ये स्थानीय लोगों के लिए आपदा बन जाता था पर अब तकनीक के बेहतर उपयोग से होने वाली जन धन हानि को कम कर लिया गया है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षोों में तकनीक के उपयोग से लोगों को लाभ देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि अब मौसम के अनुमान पहले से ज्यादा सटीक होते हैं। पहले भविष्यवाणी की जाती थी कि बारिश होगी लेकिन नहीं होती थी पर अब मौसम संबंधी भविष्यवाणी ज्यादा सटीक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राचीन काल से ही जब से मनुष्य ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करना शुरू किया तब से मौसम के अनुमान को लेकर प्रयासरत रहा है। पहले पंचांग की गणनाओं को आधार बनाकर मौसम की भविष्यवाणी की जाती थी। वहीं, लोक परंपरा व लोक कहावतों में लोग अनुमान लगाया करते थे कि एक खास चिड़िया ये बोली बोल रही है अब ऐसा मौसम आने वाला है। अब मौसम विभाग की मदद से हमें पहले जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed