सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi attends Prateek Yadav's 'Terahvi' ceremony; meets family members, including Aparna, and expresses

UP: प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, अपर्णा समेत परिवार के सदस्यों से मिले; शोक संवेदना व्यक्त की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 25 May 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी परिवार के सदस्य प्रतीक यादव की तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोग और कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपर्णा यादव समेत अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

UP: CM Yogi attends Prateek Yadav's 'Terahvi' ceremony; meets family members, including Aparna, and expresses
प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की  तेरहवीं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।



वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवंगत समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपने भाई, दिवंगत प्रतीक यादव के सम्मान में आयोजित शांति प्रार्थना सभा में पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की  तेरहवीं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।



प्रतीक यादव के निधन के 13वें दिन (तेरहवीं) पर शोक की लहर है। प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों की बीमारी उनकी मृत्यु का कारण बनी। मृत्यु के अगले दिन उनकी अंत्येष्टि भैंसाकुंड श्मशान घाट पर संपन्न हुई थी। 

UP: CM Yogi attends Prateek Yadav's 'Terahvi' ceremony; meets family members, including Aparna, and expresses
सीएम योगी परिवार के सदस्यों से मिले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आज विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनके भाई धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित यादव परिवार के समस्त सदस्य मौजूद हैं। 

पूरा परिवार शोक संतप्त है और एक साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।



कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश यादव को देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि सुरक्षा और प्रवेश को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिल रहा है। प्रतीक यादव के निधन पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। परिवार ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed