सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Celebrates Leads in Assam, Bengal, and Puducherry; Says: "This Victory is a Symbol of Public Trust

UP: असम-बंगाल और पुडुचेरी में बढ़त पर सीएम योगी ने मनाया जश्न, बोले- ये जीत पीएम के प्रति जन-विश्वास का प्रतीक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 04 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश नए भारत के संकल्प को मजबूत करेगा और भाजपा की नीतियों पर लोगों का भरोसा दर्शाता है।

UP CM Yogi Celebrates Leads in Assam, Bengal, and Puducherry; Says: "This Victory is a Symbol of Public Trust
योगी ने डिप्टी सीएम को खिलाई मिठाई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। 


जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के भाजपा संगठन से जुड़े सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आगे लिखा कि सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed