{"_id":"69f84f7c1c9a3a9dc60db849","slug":"up-impact-of-bad-weather-air-traffic-halted-due-to-low-visibility-15-flights-diverted-to-lucknow-passengers-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खराब मौसम का असर, लो विजिबिलिटी से हवाई यातायात ठप, 15 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट; यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खराब मौसम का असर, लो विजिबिलिटी से हवाई यातायात ठप, 15 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट; यात्री हुए परेशान
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 04 May 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार
खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली में हवाई यातायात प्रभावित हुआ, जिससे 15 उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों फ्लाइटें प्रभावित रहीं। यात्रियों को काफी परेशानी हुई, हालांकि मौसम सुधरने पर सभी उड़ानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
हवाई जहाज।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
नई दिल्ली में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दिल्ली जाने वाली कुल 15 उड़ानों को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। इन उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों सेवाएं शामिल थीं।
Trending Videos
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में काठमांडू, मस्कट और फुकेट से आने वाले विमान प्रमुख रहे। वहीं घरेलू उड़ानों में जयपुर से सबसे अधिक चार फ्लाइटें लखनऊ भेजी गईं। इसके अलावा हैदराबाद की दो उड़ानें तथा मुंबई, गुवाहाटी, कोयंबटूर, औरंगाबाद और बेंगलुरु से आने वाले विमानों को भी सुरक्षित रूप से लखनऊ में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि सुबह के समय लखनऊ का मौसम भी खराब हो गया, जिससे दिल्ली, चंडीगढ़ समेत तीन स्थानों से आने वाली कुछ उड़ानें लैंड नहीं कर सकीं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में दिल्ली में मौसम में सुधार होने की सूचना मिलने पर लखनऊ में रोके गए सभी विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
