सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi issues flood warnings, says 37 embankments in 23 districts are vulnerable; don't be lax here

यूपी: बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों में 37 तटबंध संवेदनशील; यहां न बरतें ढिलाई

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Yogi Adityanath: आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की चुनौतियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 
 

UP: CM Yogi issues flood warnings, says 37 embankments in 23 districts are vulnerable; don't be lax here
समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाढ़ से सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को चेताया भी है कि अगर इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने विभागीय अधिकारियों को बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील तटबंधों के साथ ही ड्रेनों के मरम्मत का काम भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने आवास पर सिचांई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ और अतिवृष्टि पूर्व प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को उन्होंने सतर्कता, समन्वय और तय समयसीमा में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक प्रमुख सचिव सिंचाई ने बताया कि प्रदेश में गंगा, सरयू (घाघरा) राप्ती, रामगंगा, गंडक, यमुना, गोमती और सोन नदी बेसिन के आस-पास के करीब 23 जिले बाढ़ प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 11 जिले में स्थित 19 तटबंध को अति संवेदनशील और 12 जिले में 18 तटबंध को संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है। सभी तटबंधों की कुल लंबाई 706.5 किमी है। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके प्रबंधन और तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष फोकस करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तटबंधों और बैराजों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ड्रोन-मैपिंग, वाटर लेवल सेंसर और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि नदियों के मेन स्ट्रीम में जरूरत के हिसाब से ड्रेजिंग कराके सिल्ट निकालने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed