सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Housing Development's flat discount scheme extended till March, up to 10 percent discount being offered

UP: आवास विकास के फ्लैटों पर छूट की योजना मार्च तक बढ़ी, 10 प्रतिशत तक की दी जा रही छूट

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

खाली फ्लैटों पर दी जा रही 15 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया है। इस योजना के फ्लैट लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में उपलब्ध हैं।
 

UP: Housing Development's flat discount scheme extended till March, up to 10 percent discount being offered
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत खाली फ्लैटों पर दी जा रही 15 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया है। अभी यह योजना 31 जनवरी तक ही थी।
Trending Videos


आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि पूर्व की तरह ही 60 दिन में भुगतान करने पर आवंटी को 15 प्रतिशत और 61 से 90 दिन में करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 50 प्रतिशत राशि जमा होने के बाद फ्लैट का कब्जा आवंटी को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वोटरों की मदद के लिए हर बूथ पर रोज दो घंटे मौजूद रहेंगे बीएलओ, फॉर्म भरने में करेंगे मदद; उपलब्ध रहेंगे जरूरी प्रपत्र

ये भी पढ़ें - बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों में 37 तटबंध संवेदनशील; यहां न बरतें ढिलाई


सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को 25 प्रतिशत भुगतान पर ही कब्जा दिया जाएगा। इनको 60 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 20 प्रतिशत, 61 से 90 दिन में पैसा जमा करने पर 15 प्रतिशत और 91 से 120 दिन में जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

ये फ्लैट लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ में हैं। फ्लैट की बुकिंग व योजना की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.upavp.in से ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि चार माह में योजना के तहत प्रदेश में 2141 के फ्लैट बेचे हैं। इससे आवास विकास को करीब 1000 करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed