सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi reveals his top priority; states in the capital that eliminating the mafia is a subject close to h

UP: सीएम योगी ने बयां की अपनी पहली पसंद, राजधानी में बोले- माफियाओं का खात्मा करना मेरा प्रिय विषय

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, दंगों पर नियंत्रण हुआ है तथा धार्मिक और सांस्कृतिक विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

UP: CM Yogi reveals his top priority; states in the capital that eliminating the mafia is a subject close to h
सीएम योगी। - फोटो : UP Gov YT Channel
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा, माफिया का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय है। आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहूंगा। 



एक समय था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था और वे समानांतर सरकार चलाते थे, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। हमारी सरकार ने पहले दिन से ही यह तय कर दिया था कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यूपी का नाम सुनकर लोग दूरी नहीं, गले लगाते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था। त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे, व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं तथा सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे। अब स्थिति बदल चुकी है। जो भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed