फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress President says Chhatron Ki Goonj event will take place no matter what obstacles the BJP governme

UP: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा चाहे जितनी रुकावटें पैदा करे, हर हाल में होगा "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम

Thu, 06 Aug 2026 12:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 06 Aug 2026 12:24 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" में रुकावट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा शासित राज्यों में अनुमति निरस्त की गई है।

विज्ञापन
UP: Congress President says Chhatron Ki Goonj event will take place no matter what obstacles the BJP governme
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगे। प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से अपील करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन


बता दें कि आठ अगस्त को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की अनुमति कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने निरस्त कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व स्थानीय कांग्रेसी कार्यवाहक अध्यक्ष से उनके आवास पर मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव से पहले अखिलेश ने अयोध्या सीट पर चला दांव, ब्राह्मण सम्मेलन में पवन पांडेय से बोले-आप जीतकर आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सरकार चाहती थी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सपा दोहराती रही चढ़ावा चोरी पर बहस की मांग; धुल गया मानसून सत्र


इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि सरकार के दबाव में अनुमति निरस्त की गई। उन्होंने कहा कि केपी ट्रस्ट ने 30 जुलाई को कार्यक्रम की अनुमति दी थी तब ऐसा कुछ नहीं था। इससे पहले भी भाजपा शासित राज्यों राजस्थान व उत्तराखंड में पहले दबाव के कारण आयोजन की अनुमति निरस्त की गई और बाद में सरकार को अनुमति देनी पड़ी।

उन्होंने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितनी भी रुकावटें पैदा कर ले, 8 अगस्त को प्रयागराज की पावन धरती पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम हर हाल में आयोजित होगा।

पहले कोटा (राजस्थान), फिर देहरादून (उत्तराखंड) और अब प्रयागराज। भाजपा सरकार हर जगह युवाओं और राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक संवाद को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है लेकिन देश के युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।


मैं समस्त छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और युवाओं से अपील करता हूं कि 8 तारीख को प्रयागराज पहुंचें और सीधे राहुल गांधी जी की आवाज में अपनी आवाज मिलाएं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed