फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress's UP in-charge Rajendra Pal Gautam met Lokdal President Chaudhary Sunil Singh.

UP: लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह से मिले कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, 2027 के चुनाव पर किया मंथन

Sat, 18 Jul 2026 02:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 18 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी दल, एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Congress's UP in-charge Rajendra Pal Gautam met Lokdal President Chaudhary Sunil Singh.
कांग्रेस के यूपी प्रभारी से लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ तरुण पटेल किसान नेता कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ स्थित लोकदल के केंद्रीय कार्यालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक चली बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, इंडिया गठबंधन की मजबूती, विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय, संभावित सीट साझेदारी तथा जनहित के मुद्दों पर साझा संघर्ष को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष की साझा रणनीति पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव होगा। जनता बदलाव चाहती है और इंडिया गठबंधन जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत एवं सकारात्मक विकल्प प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्षी दलों का समन्वय लगातार मजबूत हो रहा है।


राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद वे लगातार संगठन को मजबूत करने, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकदल नेतृत्व के साथ हुई यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed