Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress-SP alliance confirmed; Congress explains the reason for seeking 181 seats; another meeting to be

यूपी: कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर, कांग्रेस ने 181 सीटें मांगने की वजह भी बताई; मंगलवार को फिर होगी बैठक

Mon, 23 Nov 2026 06:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 23 Nov 2026 06:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। दिल्ली में दोनों दलों की कमेटियों की पहली बैठक में कांग्रेस ने 181 प्राथमिकता वाली सीटों का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस ने सीटों की मांग के पीछे जातीय समीकरण और चुनावी तैयारी के तर्क दिए। मंगलवार को फिर चर्चा होगी।

विज्ञापन
UP: Congress-SP alliance confirmed; Congress explains the reason for seeking 181 seats; another meeting to be
अखिलेश यादव और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और सपा की पांच- पांच सदस्यीय कमेटी की दिल्ली में सोमवार को हुई पहली बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों पार्टियां मिलकर ही चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने सपा के सामने अपनी प्राथमिकता वाली 181 सीटें रखीं। यह भी बताया कि वह संबंधित सीटें क्यों मांग रही है? इस मुद्दे पर दोबारा मंगलवार को बैठक होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सांसद इमरान मसूद और सपा की टीम में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा चौधरी शामिल हैं। इन दोनों टीमों की सोमवार को बैठक हुई। 

विज्ञापन

 



 

Trending Videos

विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ेंगी

बैठक में स्पष्ट किया गया कि दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ेंगी। इसके बाद सीटों पर चर्चा शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने 181 सीटे लड़ने का प्रस्ताव रखा।  फिर सीटवार प्राथमिकता बताई। 181 सीटें मांगने के पीछे वजह भी बताई। इसमें जातीय समीकरण, अपनी विधानसभा क्षेत्रवार तैयारी, लोकसभा चुनाव में मिले वोट सहित विभिन्न तरह की अन्य जानकारी दी। इस दौरान सपा की टीम ने कुछ सीटें के मांगने पर सवाल भी किए। 

कांग्रेस की टीम ने सपा के सवालों का जवाब दिया। मंगलवार को दोबारा बैठक होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दोनों टीमों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। कांग्रेस ने चुनाव मैदान में अपनी प्राथमिकताएं बताई। सीटों का विवरण दिया। सपा की टीम अपने शीर्ष नेतृत्व से कांग्रेस के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी। इसके बाद मंगलवार को दोबारा बैठक हुई। इसमें सपा अपना जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed