{"_id":"69b1352fc960ac114e08163e","slug":"up-congress-state-president-ajay-rai-surprised-everyone-by-reaching-shankaracharya-s-program-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शंकराचार्य के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचकर चौंकाया, दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शंकराचार्य के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचकर चौंकाया, दंडवत प्रणाम कर लिया आशीर्वाद
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लखनऊ में हैं। जहां उन्होंने कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद किया।
कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लखनऊ में हैं। जहां उन्होंने कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंच पर सपा के पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जगहों से धर्माचार्य और गो रक्षक मंगलवार को ही लखनऊ में जुट गए। गो रक्षा आंदोलन को लेकर शंकराचार्य इन दिनों चर्चा में हैं और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध कार्यक्रम में भाग लेने मंगलवार को लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु आचार्य देव मुरारी बापू ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम को रुकवाने की बहुत कोशिशें की गईं जो निरर्थक साबित हुईं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए कई शर्तों के साथ अनुमति दी है।

माघ मेले में यूपी पुलिस के व्यवहार को लेकर भी उठाए थे सवाल
शंकराचार्य के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
अजय राय माघ मेले में शंकराचार्य और बटुकों के साथ यूपी पुलिस के व्यवहार को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते रहे हैं। उन्होंने कई बार सरकार की आलोचना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए।