सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: COVID is gone, but DNA damage persists—startling findings by KGMU and IITR; men at higher risk.

UP: कोविड खत्म, लेकिन डीएनए अभी भी डैमेज, KGMU और IITR का चौंकाने वाला खुलासा; पुरुषों को ज्यादा खतरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

केजीएमयू और आईआईटीआर के संयुक्त अध्ययन में पता चला कि कोविड से ठीक होने के बाद भी शरीर में लंबे समय तक प्रभाव बने रह सकते हैं। शोध में डीएनए क्षति, कोशिकीय तनाव और एंटीऑक्सीडेंट स्तर में कमी देखी गई। 40 मरीजों पर हुए अध्ययन में पुरुषों में असर अधिक पाया गया। वैज्ञानिकों ने पोस्ट कोविड स्वास्थ्य निगरानी और उपचार की आवश्यकता बताई।

UP: COVID is gone, but DNA damage persists—startling findings by KGMU and IITR; men at higher risk.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को पूरी तरह स्वस्थ मान लेना जल्दबाजी हो सकती है। यह शरीर में छिपे तौर पर नुकसान छोड़ जाता है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) और भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) के वैज्ञानिकों के साझा अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविड संक्रमण खत्म होने के बाद भी शरीर के अंदर कुछ नुकसान लंबे समय तक बने रहते हैं। 



ऐसे मरीजों के शरीर में कोशिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है और डीएनए को भी नुकसान पहुंचता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पोस्ट कोविड मरीजों में शरीर को नुकसान से बचाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व कम हो गए थे। दूसरी ओर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व अधिक मिले। इससे शरीर के ऊतकों और डीएनए पर असर पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

40 मरीजों और 40 स्वस्थ लोगों पर अध्ययन

अध्ययन में 40 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो कोविड से ठीक हो चुके थे। उनकी तुलना 40 स्वस्थ लोगों से की गई। जांच में पाया गया कि कोविड से उबर चुके लोगों के शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा क्षमता पहले जैसी मजबूत नहीं रह जाती। इससे शरीर की कोशिकाओं पर बुरा असर पड़ता है।

 

पुरुषों में हुआ ज्यादा असर

अध्ययन में यह भी सामने आया कि पुरुषों में यह समस्या महिलाओं की तुलना में अधिक देखी गई। सामान्य तौर पर बढ़ती उम्र के साथ शरीर कुछ हद तक ऐसे नुकसान की भरपाई कर लेता है, लेकिन कोविड से ठीक हुए लोगों में यह प्रक्रिया प्रभावित पाई गई।

फेफड़ों ही नहीं, डीएनए पर भी हो रहा असर

वैज्ञानिकों का कहना है कि पोस्ट कोविड समस्या केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर की कोशिकाओं और डीएनए तक पर असर डालती है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट आधारित दवाएं और उपचार भविष्य में मरीजों की मदद कर सकते हैं। अध्ययन में प्रमुख रूप से डॉ. नंदिनी दीक्षित, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. ज्योति बाजपेयी, डॉ. अजय वर्मा और अन्य वैज्ञानिक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed