Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Crime scene reconstruction to shed light on Shiva’s death; police simulate the fall of a dummy in three di

यूपी: शिवा की मौत का राज खोलेगा सीन रीक्रिएशन, पुलिस ने श्रद्धा के अपार्टमेंट में पुतले को तीन तरीके से गिराया

Fri, 13 Nov 2026 07:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Nov 2026 07:49 PM IST
सार

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट में पुतले को तीन अलग-अलग तरीकों से नीचे गिराकर घटनाक्रम समझने की कोशिश की गई। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट से हत्या, आत्महत्या या हादसे की आशंका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP: Crime scene reconstruction to shed light on Shiva’s death; police simulate the fall of a dummy in three di
शिवा की मौत का राज खोलेगा सीन रीक्रिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने घटनास्थल का रीक्रिएशन कराया। श्रद्धा दुबे के अपार्टमेंट स्थित फ्लैट और बालकनी में पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


शिवा शर्मा फ्लैट से किस तरह नीचे गिरे थे, इसका पता लगाने के लिए पुतला तैयार कर उसे तीन अलग-अलग तरीकों से नीचे गिराया गया। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह को लेकर हत्या, आत्महत्या या हादसे की थ्योरी पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

क्राइम सीन रीक्रिएशन में हत्याकांड के मुख्य विवेचक, दो सह विवेचक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉक्टर शामिल रहे। टीम ने फ्लैट और बालकनी के घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुतले के जरिए अलग-अलग परिस्थितियों में गिरने के तरीके को परखा गया, ताकि यह समझा जा सके कि शिवा शर्मा किस परिस्थिति में नीचे गिरे होंगे।

तीन आरोपी जेल में बंद

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपी फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं। पुलिस को अब फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड : कब क्या-क्या हुआ

9 अक्तूबर : हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
10 अक्तूबर : शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
10 अक्तूबर : पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली थी। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
13 अक्तूबर : डीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
15 अक्तूबर : सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा के कर्ज और जेवर ले जाने के दावे भी सामने आए।
16 अक्तूबर : पुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
17 अक्तूबर : श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
18 अक्तूबर : पुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। उसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
19 अक्तूबर : श्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची और उसके पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से पूछताछ की। श्रद्धा की गिरफ्तारी न होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
20 अक्तूबर : लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
21 अक्तूबर : श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हजरतगंज पुलिस तीनों कोे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
21 अक्तूबर : श्रद्धा का मित्र व मैनेजर नामजद आरोपी आदिल को भी यूपी एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।
22अक्तूबरः कोर्ट में पेश किया गया, बाद में 31 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। 
31 अक्तूबरः पेशी हुई। 13  नवंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed