सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Daughters to be Honored on the First Day of Navratri; 'Little Buds' to Receive Recognition—Event to be Hel

UP:  नवरात्र के पहले दिन बेटियों का होगा सम्मान, ‘नन्ही कली’ को मिलेगी पहचान; 19 मार्च को होगा कार्यक्रम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

नवरात्र के पहले दिन बागपत में ‘नन्ही कली’ कार्यक्रम के तहत बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं द्वारा रिसाइकिल प्लास्टिक से बनी गुड़िया इस पहल का मुख्य आकर्षण है। यह अभियान बेटियों के सम्मान, महिला आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश देता है।

UP: Daughters to be Honored on the First Day of Navratri; 'Little Buds' to Receive Recognition—Event to be Hel
महागौरी देवी पूजन नवरात्र पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मंशा के अनुरूप नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिलेगा। छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरीकॉम ‘नन्ही कली’ कार्यक्रम में शामिल होकर बेटियों को सम्मानित करेंगी। 

Trending Videos


गांव की महिलाओं द्वारा रिसाइकिल प्लास्टिक से तैयार की गई गुड़िया ‘नन्ही कली’ इस पहल का केंद्र है। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे योगी सरकार के अभियानों को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में नारी शक्ति का सम्मान, योगी सरकार के विजन को बल

नवरात्र को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाने की तैयारी है। ऐसे में ‘नन्ही कली’ पहल सीधे तौर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण से जुड़ रही है। यह कार्यक्रम सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति अभियान को और मजबूती देगा।

प्लास्टिक से बनी गुड़िया, पर्यावरण को भी राहत

बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि इस गुड़िया की खासियत है कि इसमें रुई या स्पंज की जगह बेकार प्लास्टिक बोतलों से बने बारीक फाइबर का उपयोग किया गया है। यह न सिर्फ प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान है, बल्कि ‘कचरे से कंचन’ की सोच को भी साकार करता है।

गांव की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की कहानी

‘नन्ही कली’ गुड़िया ग्रामीण महिलाओं द्वारा कपड़ों के टुकड़ों और पुनर्चक्रित सामग्री से तैयार की जा रही है। यह पहल महिलाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। साथ ही, यह ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी मजबूत करती है।

मैरी कॉम देंगी बेटियों को नई प्रेरणा

कार्यक्रम में मैरी कॉम की मौजूदगी युवाओं और खासकर बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेंगी। वह बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी।

जीरो वेस्ट विजन से बन रही बागपत की नई पहचान

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के ‘जीरो वेस्ट’ विजन के तहत शुरू हुई यह पहल अब बागपत को नई पहचान दिलाने की ओर बढ़ रही है। ‘नन्ही कली’ केवल एक खिलौना नहीं, बल्कि पर्यावरण, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बन चुकी है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed