सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Department officials open a front against the Additional Commissioner of State Taxes, write a letter to th

यूपी: राज्यकर के अपर आयुक्त के खिलाफ विभाग के अफसरों ने खोला मोर्चा, शासन को लिखा पत्र; उठे ये सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jun 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

State Tax Commissioner: नोएडा जोन के 60 से अधिक अधिकारियों ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राज्यकर और राज्यकर आयुक्त को संयुक्त शिकायत भेजी है। इसमें अपर आयुक्त के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

UP: Department officials open a front against the Additional Commissioner of State Taxes, write a letter to th
इस मामले में शासन से दखल देने की मांग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 राज्यकर विभाग के उपायुक्त वेद प्रकाश के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ रहा है। उपायुक्त की पत्नी की ओर से सीएम से शिकायत करने के बाद महकमे के अधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर के अपर आयुक्त राज्यकर व आईएएस अफसर संदीप भागिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नोएडा जोन के 60 से अधिक अधिकारियों ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राज्यकर और राज्यकर आयुक्त को संयुक्त शिकायत भेजी है। इसमें अपर आयुक्त के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।



अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि अपर आयुक्त का व्यवहार अत्यंत अपमानजनक, असंवेदनशील एवं मनोबल तोड़ने वाला है। उन्होंने भागिया पर यह भी आरोप लगाया है कि समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकारना और व्यक्तिगत टिप्पणियां करना सामान्य बात हो गई है। इससे काम का माहौल प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने पत्र में बताया है कि 12 जून को हुई समीक्षा बैठक में डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह को सभी अधिकारियों के सामने अपमानित किया गया। वेद प्रकाश ने पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी के कारण कार्य प्रभावित होने की जानकारी दी थी, लेकिन अपर आयुक्त ने असामान्य प्रतिक्रिया दी। घटना के बाद वेद प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भय और तनाव का माहौल
अधिकारियों ने कहा कि वेद प्रकाश के साथ हुई घटना पूरे अधिकारी वर्ग के सम्मान से जुड़ा है। अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि अपर आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद से जोन में भय और तनाव का वातावरण है। वे अधीनस्थ अधिकारियों से संवाद के बजाय दबाव और सार्वजनिक फटकार लगाते हैं। उनके व्यवहार से अनेक अधिकारी मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन


मामले की हो निष्पक्ष जांच
उपायुक्त वेद प्रकाश सिंह के मुद्दे पर विभागीय अफसरों के तीनों संगठनों ने राज्यकर विभाग उप्र अधिकारी संघ संयुक्त मंच के बैनर तले बैठक करके अपर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। संयुक्त मंच की तरफ से भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है कि गौतमबुद्धनगर जोन के अधिकारियों में अपर आयुक्त के व्यवहार से गहरा आक्रोश है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी भी अधिकारी के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

60 से अधिक अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले पत्र में शासन से मांग की गई है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोष तय किया जाए और अधिकारियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस पूरे प्रकरण में अपर आयुक्त संदीप भागिया से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।














 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed