फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DM writes to Congress state president Ajay Rai to stop him from going to Fatehpur

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को फतेहपुर जाने से रोकने के लिए डीएम ने लिखा पत्र, मृत बीएलओ के घर जा रहे थे

Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
सार

फतेहपुर के जिलाधिकारी ने भेजे गए पत्र में कहा गया है कि होली एवं रमजान के पर्व को देखते हुए पुलिस बल का व्यवस्थापन किया जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लखनऊ में ही रोका जाए। 

विज्ञापन
UP: DM writes to Congress state president Ajay Rai to stop him from going to Fatehpur
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिजनों से मिलने की घोषणा करते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी ने रविवार को लखनऊ कमिश्नर को पत्र लिखकर उन्हें रोकने की मांग की है। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि वह हर हाल में फतेहपुर जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न स्थानों पर दम तोड़ने वाले बीएलओ के परिजनों से मिलने जाते हैं। जिन बीएलओ की हार्ट अटैक अथवा अन्य कारणों से मौत हुई है या फिर किसी ने आत्महत्या की है, कांग्रेस उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके दिल्ली भेजती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अब तक करीब 24 बीएलओ के घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच फतेहपुर के बिंदकी तहसील के अलियाबाद निवासी शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दो मार्च को फतेहपुर अखिलेश सविता के घर जाने का ऐलान कर दिया। अजय राय का फतेहपुर कार्यक्रम जारी होते ही वहां के जिलाधिकारी ने लखनऊ कमिश्नरेट के आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे गए पत्र में कहा गया है कि होली एवं रमजान के पर्व को देखते हुए पुलिस बल का व्यवस्थापन किया जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लखनऊ में ही रोका जाए। इस पत्र के जारी होते ही लखनऊ पुलिस सक्रिय हो गई है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि वह हर हाल में फतेहपुर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed