सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eight flights to Gulf countries resumed amid Iran crisis, Yogi government minister says people of the stat

यूपी: ईरान संकट के बीच बहाल हुईं खाड़ी देशों की आठ उड़ानें, कैबिनेट मंत्री बोले सुरक्षित हैं प्रदेश के लोग

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Flights to Gulf Countries:सोमवार को खाड़ी देशों से लखनऊ आने-जाने वाली आठ उड़ानें बहाल हुईं। अभी भी कुछ उड़ानें बंद हैं।

UP: Eight flights to Gulf countries resumed amid Iran crisis, Yogi government minister says people of the stat
लखनऊ एयरपोर्ट पर शुरू हुईं विमान सेवाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

 अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से खाड़ी देशों में विमानों का संचालन सोमवार को भी बाधित रहा। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से लगातार तीसरे दिन खाड़ी देशों की ओर जाने वाली उड़ानें निरस्त रहीं। हालांकि, लखनऊ एयरपोर्ट की एयर ऑपरेशन रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को निरस्त उड़ानों की संख्या 17 से घटकर 11 ही रही। सऊदी अरब व ओमान की आठ उड़ानें सोमवार को संचालित हुईं।

Trending Videos


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से सोमवार को आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स-198 निरस्त रही। ऐसे ही दुबई जाने वाली आईएक्स 193, अबुधाबी से आने वाली इंडिगो की 6ई-1416, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की 6ई-1415, शारजाह से आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-194, रियाद से आने वाली आईएक्स-190, रियाद जाने वाली आईएक्स 189, दम्माम से आने वाली इंडिगो की 6ई-098 व जाने वाली इंडिगो की 6ई-097 निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ उड़ानें हुईं बहाल
सोमवार को खाड़ी देशों से लखनऊ आने-जाने वाली आठ उड़ानें बहाल हुईं। इसमें मस्कट से लखनऊ आने वाली ओवी 705, लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओवी 706, मस्कट से लखनऊ आने वाली डब्ल्यूवाइ 265, लखनऊ से मस्कट जाने वाली डब्ल्यूवाइ 266, रियाद से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक्सवाइ 333, लखनऊ से रियाद जाने वाली एक्सवाइ 334, जेद्दा से लखनऊ आने वाली एसवी 890, लखनऊ से जेद्दा जाने वाली एसवी 891 का संचालन हुआ।

 ईरान-इस्राइल तनाव के बीच यूपी के कामगार सुरक्षित : अनिल राजभर

 प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ईरान-इस्राइल तनाव के बीच यूपी के कामगार सुरक्षित हैं।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस्राइल में करीब 6000 और गल्फ देशों में लगभग 2800 श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए भेजा गया है। सभी कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं जहां वे कार्यरत हैं, वहां युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है।

मंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास की ओर से श्रमिकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गल्फ देशों में रह रहे कामगारों से बातचीत की गई है और सभी ने खुद को खतरे से बाहर बताया है। लड़ाई का क्षेत्र उनके कार्यस्थलों से काफी दूर है।

शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि अपनी भावनाओं को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना चाहिए। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत सरकार की कूटनीति काम करती है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed