सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Bike collides with tractor-trolley, one brother dead, two seriously injured... all three were ridin

बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक भाई की मौत; दो गंभीर रूप से घायल ..एक गाड़ी पर तीनों थे सवार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Road accident in Barabanki: बाराबंकी में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। 
 

Barabanki: Bike collides with tractor-trolley, one brother dead, two seriously injured... all three were ridin
हिमांशु सोनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिंदौरा-परसपुर मार्ग पर इंद्रसेन पुरवा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके सगे भाई और चचेरे भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भिठौली निवासी करण सोनी और हिमांशु लखनऊ में काम करते थे। सोमवार देर रात वे बस से रामनगर लौटे और महादेवा पहुंचकर अपने बड़े भाई छोटू को बाइक लेकर लेने के लिए बुलाया। इसके बाद तीनों भाई एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान इंद्रसेन पुरवा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे हिमांशु सोनी (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई छोटू (20) और चचेरा भाई करण सोनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में हालत नाजुक होने पर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिवार में मातम छा गया।

रामनगर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात हुआ। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की हेडलाइट खराब होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed