फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2027: Home Monister Amit Shah in Lucknow.

अमित शाह बोले: यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हटा नहीं सकता; यूसीसी लागू करने का भी किया एलान

Fri, 30 Oct 2026 12:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 30 Oct 2026 12:01 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी एजेंडे को धार देगी। बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के जरिये पार्टी तीसरी बार जीत दर्ज करने की रणनीति का खाका प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
UP Election 2027: Home Monister Amit Shah in Lucknow.
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी से कोई हटा नहीं सकता है। यूपी में 30 अक्तूबर का बड़ा योगदान है। आज के ही दिन 1990 में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं।

विज्ञापन

  
मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है। यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी एमएलसी चुनाव: लचर प्रबंधन व भितरघात से लखनऊ-वाराणसी में हारी भाजपा, कार्यकर्ताओं की रही उपेक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- प्रदेश में अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यापारियों के अंदर से खत्म हुआ खौफ


गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगा रहे  हैं कि वोट चोरी हुई। भाजपा संसद में चर्चा के लिए तैयार है। एक बार आ आइए विशेष सत्र बुलाते हैं। हम एक एक बात का जवाब देने को तैयार हैं। संसद में चर्चा कीजिए।

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी को यूपी को माफियाओं से मुक्त किया
अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कठोर शासन देकर यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है। यूपी से भाजपा को कोई हिला नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो हमें तीसरी बार सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि 2014 में यूपी में हमारे केवल 44 विधायक थे तब बहुत निराशा थी। मैं तहसील तक गया। एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीतीं। 2016 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश यादव को रात भर नींद नहीं आई थी। हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं।

इसके पहले, यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हो रही बैठक का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह ने किया। बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, जितिन प्रसाद व अन्य भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद हैं।

अपने स्वागत भाषण में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज आयोजित प्रदेश की कार्यसमिति में हम सब केवल एक औपचारिक बैठक में एकत्र नहीं हुए हैं बल्कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के  संगठन की शक्ति का मूल्यांकन करने, अपनी उपलब्धियों की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य की दिशा तय करने  नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिये एकत्रित हुए हैं।

पिछली बार हम भाजपा के कार्यकर्त्ता लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के उपरांत 14 जुलाई 2024 को इसी सभागार में एकत्रित हुए थे। संगठन रचना के बाद आज पहली बार हम यहां मिल रहे हैं। आज यहां पर नई ऊर्जा का समावेश है। वरिष्ठ साथियों के साथ नई प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य यहां मौजूद हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व यह प्रदेश कार्यसमिति हो रही है। हमारा सौभाग्य है कि हमें विजय की गाथा लिखने वाले गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम यहां आज भारतीय जनता पार्टी की विजय का नया अध्याय लिखने आए हैं। हम यहां 2027 के महासंग्राम में विजय शंखनाद करने आए हैं और यह संकल्प लेने आए हैं कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Trending Videos

तीन सत्रों में होगा बैठक का आयोजन

तीन सत्रों में आयोजित बैठक के दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे, चुनावी तैयारियों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर उन क्षेत्रों और बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई जाएगी, जहां पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करनी है। राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करने, कार्यकर्ताओं को संदेश देने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

जहां कमजोर वहां ज्यादा जोर मंत्र के साथ बैठक
कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा व प्रदीप वर्मा की मौजूदगी में एजेंडे और आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी को जहां कमजोर, वहां ज्यादा जोर के मंत्र पर काम करते हुए बैठक को हर दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाना है। पंजीकरण, भोजन, यातायात और सज्जा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव में संगठनात्मक कार्यों, सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी एजेंडे को प्रस्तुत किया जाएगा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक, संदेशपरक, अनुशासित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्व तैयारी, माइक्रो मैनेजमेंट और टीमवर्क के साथ काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed