{"_id":"69206e18796a86057601055e","slug":"up-electricity-workers-to-protest-across-the-state-on-november-27-officers-and-employees-to-unite-against-pr-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 27 नवंबर को बिजलीकर्मियों का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ एकजुट होंगे अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 27 नवंबर को बिजलीकर्मियों का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ एकजुट होंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Electricity in UP: यूपी में होने वाले बिजली के निजीकरण के खिलाफ पूरे प्रदेश के कर्मचारी 27 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इसमें सेवाएं प्रभावित नहीं
यूपी में बिजली व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर देश भर के 27 लाख बिजली कर्मचारी, उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे संघर्ष के एक साल पूरा होने पर 27 नवंबर को सारे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos
बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति ने कहा कि देशव्यापी समर्थन में प्रदेश के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता नई ऊर्जा के साथ 27 नवंबर से निजीकरण के विरोध में अपना आंदोलन और तेज करेंगे। संघर्ष समिति ने कहा कि 27 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय वाराणसी और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय आगरा में किसानों और उपभोक्ताओं को साथ लेकर बड़े विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X