सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Every year, 10,000 people die while waiting for organ donation.

UP: अंगदान के इंतजार में हर साल 10 हजार लोग तोड़ते हैं दम, किडनी, लिवर और हार्ट के मरीजों को इंतजार

चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Apr 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी की आबादी करीब 25 करोड़ है। इस आबादी के अनुपात में किडनी के 50 से 60 हजार, लिवर के 35 से 40 हजार और हार्ट व फेफड़े के 15 से 20 हजार मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की दरकार है।

UP: Every year, 10,000 people die while waiting for organ donation.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख से अधिक गंभीर मरीज दान में अंग मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें किडनी, लिवर और हार्ट के 10 हजार से ज्यादा मरीज हर साल दम तोड़ देते हैं। हर साल इतने ही नए मरीज बढ़ जाते हैं। प्रत्यारोपण से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने वालों के अंग दान में मिल जाएं तो काफी मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

Trending Videos


प्रदेश की आबादी करीब 25 करोड़ है। इस आबादी के अनुपात में किडनी के 50 से 60 हजार, लिवर के 35 से 40 हजार और हार्ट व फेफड़े के 15 से 20 हजार मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की दरकार है। परिजनों के अंगदान करने से हर साल करीब एक हजार जरूरतमंदों में प्रत्यारोपण हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे! घरेलू मैदान में आठ मैच हारने से टीम का मनोबल टूटा

ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी के बीच आज मौसम लेगा यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट; लू से मिलेगी राहत


विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर और किडनी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज इलाज कराते रहते हैं। किडनी वाले मरीजों की डायलिसिस चलती रहती है। अतिगंभीर 10 से 15% मरीज सालभर में दम तोड़ देते हैं। अगर कुल मरीजों की संख्या एक लाख के करीब मानी जाए तो हर साल 10 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो जाती है। इनमें पंजीयन कराने और पंजीयन नहीं कराने वाले दोनों मरीज शामिल हैं।

पंजीयन व्यवस्था को पुख्ता करने की रणनीति
स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोट्टो) के निदेशक प्रो हर्षवर्धन बताते हैं कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में लिवर, किडनी, हार्ट प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों का पंजीयन कराया जा रहा है। अभी केवल उन मौत का रिकॉर्ड दर्ज कर पाते हैं जो सक्रिय प्रतीक्षा सूची में रहने के दौरान अस्पताल में होती हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त कराने की तैयारी चल रही है। हार्ट प्रत्यारोपण शुरू होने के बाद अब इसके मरीजों का भी पंजीयन होगा।

इंतजार में हैं 60 हजार मरीज
पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नारायण प्रसाद कहते हैं कि पीजीआई में सर्वाधिक किडनी प्रत्यारोपण हो रहा है। प्रदेश में करीब 50 से 60 हजार मरीजों को किडनी की जरूरत है। इनमें 10 से 15% फीसदी की मौत हो जाती है। केजीएमयू के प्रोफेसर विश्वजीत सिंह बताते हैं कि अब तक 15 मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण किया गया है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक आबादी वाला राज्य होने के कारण मरीजों की संख्या भी अधिक है।

कैडवर डोनेशन बढाने की जरूरत

कैडवर डोनेशन यानी ब्रेन डेड के मरीजों से अंग दान में लेकर प्रत्यारोपण बढ़ाने की जरूरत है। इसमें ब्रेन डेड या मृत्यु के छह से 10 घंटे के अंदर परिजनों से दान में मिले अंग लेकर जरूरतमंदों में प्रत्यारोपण किया जाता है। इसके लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

एसजीपीजीआई में सर्वाधिक किडनी प्रत्यारोपण हो रहा है। अब जिलों में डायलिसिस की सुविधा मिल गई है। इससे कुछ राहत मिली है।

जीवनशैली सुधारें: लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी बताते हैं कि खराब जीवन शैली, वायु प्रदूषण, तनाव, मधुमेह सहित अलग-अलग कारणों से हार्ट के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रदेश में हर दिन 10 से 15 हजार मरीज पहुंचते हैं। हर साल करीब पांच हजार मरीजों को हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ती है। अब प्रत्यारोपण शुरू हुआ है तो पंजीयन से वास्तविक डाटा सामने आएगा।

क्या है रास्ता: प्रदेश में हर साल करीब 23 हजार लोग सड़क हादसे में जान गंवाते हैं। यदि इसमें से 10 फीसदी परिवार अंगदान कर दें तो हर साल कम से कम 2300 को लिवर और 4600 किडनी मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है। ब्रेन डेड होने वाले मरीज के अंग को लेकर पीड़ित मरीज में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed