सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Admission to postgraduate courses begins, last date for application is June 15.

लविवि : परास्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिला शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून, लर्न पंजीकरण अनिवार्य

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Apr 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रवेश प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों के ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। फिर अभ्यर्थी को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा

Lucknow University: Admission to postgraduate courses begins, last date for application is June 15.
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रणाली के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सोमवार यानी 27 अप्रैल से पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी गई। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून है। लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए लर्न पंजीकरण अनिवार्य होगा।

Trending Videos


लविवि प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को सबसे पहले www.lkouni-vadm.samarth.edu.in पर जाकर लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (लर्न) लिंक के जरिये नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थियों के ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। फिर अभ्यर्थी को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान के बाद लर्न नंबर जेनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है। फिर मनचाहे परास्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, शैक्षणिक विवरण भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। आवेदन सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू ध्यान से जांचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परास्नातक पाठ्यक्रमों का सीटवार ब्योरा
लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए निम्न परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। एलएलबी (3 वर्ष) में 352 सीटें हैं। एलएलएम में 66 सीटें हैं। एमए (एंथ्रोपोलॉजी) में 38 सीटें हैं। एमए (अरब कल्चर) में 38 सीटें हैं। आचार्य में 25 सीटें हैं। बी.लिब.आई.एससी. में 25 नियमित और 25 स्ववित्तपोषित सीटें हैं।

बी.पी.एड. में 125 सीटें हैं। एग्जीक्यूटिव एमबीए में 30 स्ववित्तपोषित सीटें हैं। एमए (अरबी) में 38 सीटें हैं। एमए (क्रिमिनोलॉजी एवं क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन) में 50 सीटें हैं। एमए (कॉम्पोजिट हिस्ट्री) में 50 सीटें हैं। एमए (डिफेंस स्टडीज) में 31 सीटें हैं। एमए (इकोनॉमिक्स) में 150 नियमित और 75 स्ववित्तपोषित सीटें हैं। एमए (एजुकेशन) में 38 सीटें हैं। एमए (अंग्रेजी) में 250 सीटें हैं। एमए (फ्रेंच) में 12 सीटें हैं।

एमए (भूगोल) में 75 सीटें हैं। एमए (हिंदी) में 200 सीटें हैं। एमए (होम साइंस) में 50 सीटें हैं। एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) में 63 सीटें हैं। एमए (ज्योतिर्विज्ञान) में 25 सीटें हैं। एमए (लिंग्विस्टिक्स) में 38 सीटें हैं। एमए (मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास) में 113 सीटें हैं। एमए (गणित) में 19 सीटें हैं। एमए (पर्शियन) में 25 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed