सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL 2026: The playoff doors are closing for the Lucknow Super Giants

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे! घरेलू मैदान में आठ मैच हारने से टीम का मनोबल टूटा

अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Apr 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

पिछले सत्र की तुलना में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को गेंदबाजों के उलट बल्लेबाजों ने निराश किया है। घरेलू मैदान में आठ मैच हारने से टीम का मनोबल टूट गया है।

IPL 2026: The playoff doors are closing for the Lucknow Super Giants
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के पिछले सत्र में गेंदबाजी और इस सत्र में बल्लेबाजी ने टीम को निराश किया है। अंक तालिका में सबसे निचले पायदान यानी दसवें स्थान पर फिसल चुकी लखनऊ सुपरजांयट्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद होते दिख रहे हैं। घरेलू मैदान में टीम की हालत और बुरी है। यहां पिछले दो सत्रों को मिलाकर लखनऊ को लगातार आठवीं बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है।

Trending Videos


टीम के लचर प्रदर्शन का ठीकरा बल्लेबाजों पर फूटा है, जो बीते आठ मुकाबलों में टीम को महज एक बार 200 के आंकड़े तक पहुंचा सके। बल्लेबाजी क्रम में बार-बार किए गए अनावश्यक बदलाव का खामियाजा टीम को हार के रूप में चुकाना पड़ा। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एलएसजी के उच्च स्कोरर मिचेल मार्श शीर्ष 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी होमगार्ड परीक्षा: अलीगढ़-एटा में पहुंचे साल्वर, चार आरोपी भेजे गए जेल; करीब 19 लाख युवाओं ने दिया एग्जाम

ये भी पढ़ें - गाजीपुर मामले पर अखिलेश यादव के बयान पर अनिल राजभर का पलटवार, बोले- सपा बिगाड़ रही माहौल


उन्होंने सत्र में आठ मैच में 26.50 की औसत से 212 रन बनाए हैं। टीम के एक और दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन एक बार भी लय में नहीं दिखे। उन्होंने आठ मैच खेलकर 10.25 की निराशाजनक औसत से महज 73 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों की बात की जाए तो एडन मार्करम (आठ मैच में 193 रन) और आयुष बदोनी (आठ मैच में 172 रन) भी अपनी भूमिका से न्याय नहीं कर पाए।

27 करोड़ी कप्तान ऋषभ पंत हर मोर्चे पर फ्लॉप
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बीते सत्र की तरह इस बार भी संघर्ष करते दिख रहे हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 27 की औसत 189 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी को छोड़ दिया जाए तो वह पूरे सत्र में बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। कोलकाता में उन्होंने 44 रन की पारी तो खेली लेकिन जब उनके क्रीज पर रुकने की जरूरत थी, वह गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। सत्र के दौरान टीम प्रबंधन ने उनका बल्लेबाजी क्रम भी बदला, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। कप्तानी के मोर्चे पर भी पंत प्रभाव नहीं छोड़ सके और उनके कई फैसलों को लेकर सवाल भी उठे। अगले कुछ मुकाबलों में अगर पंत के हाथों से टीम की कमान ले ली जाती है तो हैरत नहीं होनी चाहिए।

कोच लैंगर के बड़े बोल पड़े टीम पर भारी

लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर के बड़े बोल टीम पर भारी पड़ते जा रहे हैं। आईपीएल सत्र होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि हमारे लिए अंतिम 11 का चयन करना मुश्किल होगा और अब सत्र में लगातार पांचवीं हार के बाद कोच साहब के बोल ही बदल गए। कोलकाता से मिली हार के बाद संवाददाताओं से बातचीत में लैंगर ने कहा कि अपने घर में मिल रही लगातार हार से हम सभी बहुत निराश है। अपने प्रशंसकों के सामने हारना निराशाजनक रहा। इकाना की उछाल भरी लाल मिट्टी वाली पिच के उलट काली मिट्टी वाली पिच थोड़ी धीमी थी और यहां स्पिनरों को मदद मिली। घरेलू मैदान में हमें जीतना सीखना होगा। टीम को अगला मैच एक सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद खेलना है। इस दौरान हम आपस में बैठकर लगातार मिली हार पर मंथन करेंगे। प्लेऑफ के लिए हमारी उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। अगले छह मैच जीतकर हम अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते है।

मुकाबलों में बनाए रन और परिणाम
- एक अप्रैल बनाम दिल्ली कैपिटल्स 18.4 ओवर में 141 रन पर आउट (घरेलू मैदान में खेले हारे)
- पांच अप्रैल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 19.5 ओवर में 160 रन (बाहर खेले-जीते)
- नौ अप्रैल बनाम कोलाकाता नाइटराइडर्स सात विकेट पर 182 रन (बाहर खेले-जीते)
- 12 अप्रैल बनाम गुजरात टाइटंस आठ विकेट पर 164 रन (घरेलू मैदान में खेले हारे)
- 15 अप्रैल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू 146 रन पर आउट (बाहर खेले-हारे)
- 19 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स पांच विकेट पर 200 रन (बाहर खेले हारे)
- 22 अप्रैल बनाम राजस्थान रॉयल्स 18वें ओवर में 119 रन पर आउट (घरेलू मैदान में खेले-हारे)
- 26 अप्रैल बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स आठ विकेट पर 155 रन (घरेलू मैदान में खेले सुपरओवर में हारे)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed