फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four teams of Lucknow police camped on the India-Nepal border in search of Shraddha Dubey, the location of

यूपी: श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की चार टीमों ने डाला भारत-नेपाल सीमा पर डेरा, रात में यहां की मिली लोकेशन

Thu, 15 Oct 2026 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अतुल अवस्थी/संजय वर्मा, बहराइच
अतुल अवस्थी/संजय वर्मा, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

Shiva murder case: अभी तक आ रही सूचनाओं के अनुसार लखनऊ के विपुलखंड निवासी श्रद्धा, उसकी बहन और दोनों साथी श्रद्धा की एसयूवी से 10 अक्तूबर को रुपईडीहा पहुंचे थे। 

विज्ञापन
UP: Four teams of Lucknow police camped on the India-Nepal border in search of Shraddha Dubey, the location of
श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी जांच एजेंसियों को उसकी लोकेशन नेपाल के दांग जिले में मिली है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और दो युवकों के साथ नेपालगंज से आगे बढ़कर दांग जिले के भालुवांग इलाके तक पहुंची। बृहस्पतिवार को मिली इस लोकेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियां नेपाल पुलिस के संपर्क में रहकर उसकी आगे की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हैं। हालांकि, भालुवांग के बाद श्रद्धा और उसके साथियों की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। ऐसे में जांच एजेंसियों की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन


जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लखनऊ के विपुलखंड निवासी श्रद्धा, उसकी बहन और दोनों साथी श्रद्धा की एसयूवी से 10 अक्तूबर को रुपईडीहा पहुंचे थे। यहां सीमा के पास एसयूवी खड़ी करने के बाद सभी ने रिक्शे से नेपाल में प्रवेश किया। इसके बाद चारों के नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज पहुंचने और वहां एक होटल में रात बिताने की जानकारी मिली। अगले दिन उन्होंने आगे की यात्रा शुरू की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को दांग जिले के कोहलपुर से आगे भालुवांग क्षेत्र में मिली लोकेशन को अब तक का अहम सुराग माना जा रहा है। दांग से आगे बढ़ने पर महेंद्र राजमार्ग से बुटवल और नारायणगढ़ होते हुए काठमांडू पहुंचने का मार्ग है। वहीं, बुटवल और नारायणगढ़ से पोखरा जाने के रास्ते भी निकलते हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां इस संभावना को भी ध्यान में रख रही हैं कि श्रद्धा और उसके साथी किसी बड़े शहर की ओर बढ़ सकते हैं या फिर दुर्गम पहाड़ी इलाके में जाकर छिप सकते हैं। फिलहाल उनके अगले ठिकाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पहुंचने के बाद श्रद्धा और उसके साथियों के भारतीय मोबाइल नंबर बंद हो गए। नेपाली सिम के जरिये संपर्क किए जाने की जानकारी के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां नेपाली पुलिस के साथ समन्वय कर संभावित मार्गों और ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं। 

Trending Videos

11 माह पहले भी बहराइच आई थी श्रद्धा की एसयूवी

UP: Four teams of Lucknow police camped on the India-Nepal border in search of Shraddha Dubey, the location of
प्रेमिका श्रद्धा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

श्रद्धा दुबे की काले रंग की एसयूवी रुपईडीहा सीमा के पास खड़ी मिलने के बाद उसके पुराने यात्रा रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा ने यह एसयूवी 26 मई 2025 को खरीदी थी। 29 मई को वाहन का पंजीकरण नंबर यूपी 32 क्यूक्यू 0111 आवंटित हुआ था। इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को वाहन के बहराइच आने का रिकॉर्ड मिला। बताया गया कि नानपारा के पास चीनी मिल के निकट स्थित टोल प्लाजा पर वाहन का टोल टैक्स कटा था। नानपारा से रुपईडीहा होते हुए नेपालगंज जाने का मार्ग है। ऐसे में जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उस समय वाहन नेपाल सीमा तक गया था या नहीं।

लखनऊ पुलिस का सहयोग कर रही है स्थानीय पुलिस

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और दो अन्य साथियों की तलाश में लखनऊ पुलिस की चार टीमें बहराइच के रुपईडीहा सीमा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। टीमें नेपाली पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहकर संभावित ठिकानों तथा आवाजाही के मार्गों की जानकारी जुटा रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस लखनऊ पुलिस टीम का सहयोग कर रही है। हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed