{"_id":"69b2cee189ee15ab1607208a","slug":"up-fraudulently-selling-si-recruitment-exam-question-paper-on-social-media-demanding-rs-20-000-from-candidat-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचने का झांसा, अभ्यर्थियों से मांग रहे थे 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचने का झांसा, अभ्यर्थियों से मांग रहे थे 20 हजार रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board की एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने का झांसा देकर सोशल मीडिया पर ठगी का मामला सामने आया। अभ्यर्थियों से 20 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। शिकायत पर हुसैनगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल जांच कर रही है।
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर यूपी एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भर्ती बोर्ड के सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हुसैनगंज पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के बारे में पता लगा रही है।
Trending Videos
एफआईआर के मुताबिक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 24 व 15 मार्च को होना है। लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भर्ती बोर्ड की सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर दिनांक 11 व 12 मार्च को UP SI UP POLICE-2026, RESULT PANEL PVT TM, और UP SI EXAM PAPER UP SI-2026 के नाम से चैनल संचालित पाया गया। इनकी ओर से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कम्प्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग कर धोखाधडी से पैसे कमाने लेने के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मेसेज वायरल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर UPI-ID Armancena687@okicici वायरल कर परीक्षार्थियों से 20 हजार रुपये जमा करने पर उप निरीक्षक लिखित परीक्षा-2025 का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मेसेज पोस्ट किया गया हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम RESULT PANEL PVT TM की ओर से क्यूआर कोड वायरल करते हुए गूगल पे के माध्यम से 10 हजार रुपये एडवांस और 10 हजार परीक्षा के बाद देने के लिए कहा गया।
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम UP SI EXAM PAPER UP SI-2026 ने भी ऐसे ही रुपयों की मांग की। आरोप है कि आरोपियों के मेसेज से अभ्यर्थी परेशान हैं और सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंची है। एसीपी विकास कुमार जायसवाल का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि ऐसी भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।