सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Investigation Consumers in Lucknow Ask Where Are Gas Cylinders Going After Arriving?

अमर उजाला पड़ताल: राजधानी में पूछ रहे उपभोक्ता, आने के बाद कहां जा रहे गैस सिलिंडर?

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला पड़ताल: राजधानी लखनऊ में उपभोक्ता पूछ रहे हैं कि गैस सिलिंडर आने के बाद कहां जा रहे हैं? पांच मार्च को बुकिंग कराने वालों को 15 मार्च तक नहीं आपूर्ति हुई। कंपनियों और एजेंसियों को उपभोक्ता आयोग में घसीटने की तैयारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Amar Ujala Investigation Consumers in Lucknow Ask Where Are Gas Cylinders Going After Arriving?
विराम खंड-05में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ऑयल कंपनियों का दावा है कि गैस की कमी न हो इसलिए लगातार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। अब उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि यदि सिलिंडर आ रहे हैं तो जा कहां रहे हैं? बुकिंग कराने वालों को अपने सिलिंडर के लिए दौड़ना क्यों पड़ रहा है? एजेंसियां समय से सिलिंडर का वितरण क्यों नहीं करा रहीं?

Trending Videos


गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो वह कंपनियों और एजेंसियों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में अपील करेंगे। बहुत से ग्राहकों के पास उनके बुकिंग और 10 दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने के प्रमाण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना है कि यदि ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस के सिलिंडर आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की तो 10 से 12 दिन पहले बुक कराए गए सिलिंडर की आपूर्ति 15 मार्च की शाम तक क्यों नहीं मिली। उनके सिलिंडर कहां खपाए जा रहे हैं? जांच होनी चाहिए कि सिलिंडरों की कालाबाजारी में एजेंसियां भी तो लिप्त तो नहीं।

लंबे इंतजार के बाद भी हाथ खाली

लक्ष्मी ने बताया कि 15 दिन से बुकिंग कराने की कोशिश कर रही हूं, मगर सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। एजेंसी संचालक ऑफलाइन बुकिंग से साफ इन्कार कर रहे हैं। चार दिन से पड़ोसी से उधार सिलिंडर लेकर काम चला रही हूं। मुझे अपना सिलिंडर आने पर पड़ोसी को वापस देना है।

ज्ञानवती मिश्र ने बताया कि पांच मार्च को इंडियन ऑयल कंपनी के सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। मुझे गोलागंज के गीता गैस एजेंसी से सिलिंडर की आपूर्ति होती है। लगातार एक हफ्ते तक दौड़ने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। 10 दिन गुजर चुके। अब और दौड़ने की ताकत नहीं बची।

Amar Ujala Investigation Consumers in Lucknow Ask Where Are Gas Cylinders Going After Arriving?
विराम खंड-05में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पांच दिन बाद भी नहीं आया सिलिंडर

शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि भारत गैस सिलिंडर के लिए सात मार्च को बुकिंग कराई थी। 10 मार्च से लगातार विकास नगर स्थित खुर्रमनगर भारत गैस एजेंसी पर कॉल कर रहा हूं। हर बार बोलते हैं कि कल सिलिंडर भेज देंगे, मगर उसका कल पांच दिन बाद भी नहीं आया।

पीएन मिश्र ने बताया कि पांच मार्च को भारत गैस के सिलिंडर की बुकिंग कन्फर्म होने का मेसेज मिला था। गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई तो कपूरथला स्थित अशोक गैस एजेंसी के नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद मिला। गैस न मिलने से मुश्किल बढ़ती जा रही है।

लवकुश रजानी ने बताया कि भारत गैस के सिलिंडर की बुकिंग 11 मार्च को कराई थी। काफी दौड़-भाग करने के बाद रविवार को सिलिंडर मिल सका है। बुकिंग वाले सिलिंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed