{"_id":"69b7c81095d34021df0efb11","slug":"despite-affordable-facilities-robotic-surgery-at-kgmu-proceeds-slow-pace-patients-stay-away-even-with-low-fees-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सस्ती सुविधा के बावजूद KGMU में रोबोटिक सर्जरी की रफ्तार सुस्त, कम शुल्क के बाद भी नहीं आ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सस्ती सुविधा के बावजूद KGMU में रोबोटिक सर्जरी की रफ्तार सुस्त, कम शुल्क के बाद भी नहीं आ रहे मरीज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सस्ती सुविधा के बावजूद केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी की रफ्तार सुस्त है। अन्य संस्थानों के मुकाबले कम शुल्क के बावजूद मरीज आगे नहीं आ रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
रोबोटिक सर्जरी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू में दो रोबोट आने के बावजूद रोबोटिक सर्जरी को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। यहां रोबोट से होने वाली सर्जरी की संख्या अभी भी बेहद कम है। यह हालत तब है, जब अन्य संस्थानों के मुकाबले केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी की फीस बेहद कम है।
Trending Videos
केजीएमयू में पिछले महीने आधुनिकतम दा विंची रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हुई है। एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी की सुविधा करीब एक वर्ष से मिल रही है। अन्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा एक लाख रुपये के करीब से शुरू होती है। केजीएमयू में 53 हजार रुपये से ही इसकी शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी में अधिक सटीकता के साथ जटिल प्रक्रिया संभव हो पाती है। इसमें चीरा भी छोटा लगता है और खून भी कम बहता है। इससे मरीजों को कम दर्द होने के साथ ही तेजी से रिकवरी होती है, जिससे अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है। बावजूद इसके अभी तक केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी का आंकड़ा सौ के पार नहीं पहुंचा है।
रोबोटिक सर्जरी के लाभ
ज्यादा सटीकता, बेहतर दृश्यता, छोटे चीरों के कारण कम रक्तस्राव, तेज रिकवरी।केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी की फीस
| उपयोग किए जाने वाले पोर्ट | कंपनी को दिया जाने वाला शुल्क | संचालन की फीस | कुल |
| दो पोर्ट | 53,100 | 5,000 | 58,100 |
| तीन पोर्ट | 69,620 | 10,000 | 79,620 |
| चार पोर्ट | 93,810 | 15,000 | 1,08,810 |
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि केजीएमयू में आने वाले काफी मरीजों की आर्थिक क्षमता बेहद कम होती है। अन्य संस्थानों के मुकाबले यहां रोबोटिक सर्जरी की फीस कम है, लेकिन परंपरागत सर्जरी से यह महंगी पड़ती है। हालांकि, इसके फायदों को देखते हुए रोबोटिक सर्जरी की ओर रुझान बढ़ रहा है।