सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Gold has become expensive, yet the people of UP are still not tempted by it.

UP: महंगा हुआ सोना, फिर भी नहीं टूटा यूपी वालों का मोह, हर साल 100 टन बनी रहती है सोने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

आयात शुल्क बढ़ने के बावजूद गहनों से लेकर गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड तक निवेशकों का भरोसा बरकरार है। प्रदेश में हर साल करीब 100 टन सोने की मांग बनी रहती है। 

UP : Gold has become expensive, yet the people of UP are still not tempted by it.
यूपी वाले जमकर खरीद रहे सोना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सोने पर आयात शुल्क बढ़ने के बावजूद यूपी में इसकी मांग कम होती नहीं दिख रही है। यूपी जैसे बड़े उपभोक्ता राज्य में शादी-ब्याह, ग्रामीण बचत और निवेश के कारण सोने की खरीद लगातार होती है। सराफा कारोबारियों के अनुसार प्रदेश में हर साल करीब 100 टन सोने की मांग बनी रहती है। शादी-ब्याह, बचत और निवेश के कारण लोग लगातार सोना खरीद रहे हैं।



ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया ने बताया कि यूपी देश की कुल सोना खपत में लगभग 15% हिस्सेदारी रखता है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, नोएडा और गोरखपुर बड़े सराफा बाजार हैं। उन्होंने बताया कि 2011 में भारत ने करीब 969 टन सोना आयात किया था। उस समय आयात शुल्क लगभग 2% था। बाद में सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने और चालू खाता घाटा कम करने के लिए 2012-13 में शुल्क बढ़ाकर 10% तक कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आयात घटा, लेकिन बाद में मांग फिर बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार: गांवों को सिर्फ 8 घंटे ही मिल रही बिजली, ऊर्जा मंत्री बोले- रिकॉर्ड आपूर्ति हो रही
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें - भट्टी बना यूपी का बांदा जिला: घटती हरियाली, सूखती नदियां व खनन ने बढ़ाई तपिश, अभी और खराब होंगे हालात


कीमती धातुओं के कारोबारी राकेश गर्ग के मुताबिक 2019 में आयात शुल्क 12.5% और 2022 में करीब 15% पहुंच गया। इसके बावजूद सोने में निवेश और खरीदारी जारी रही। 2024 में शुल्क घटाकर छह फीसदी करने से आयात तेजी से बढ़ा। 2025 में भारत का गोल्ड आयात 58.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया। अब फिर शुल्क करीब 15% कर दिया गया है। यूपी सराफा एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने बताया कि लोग अब भारी गहनों की जगह हल्के डिजाइन, 18 कैरेट ज्वैलरी और पुराने गहनों के एक्सचेंज मॉडल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

लखनऊ-कानपुर में निवेश तेजी से बढ़ा
वरिष्ठ निवेश सलाहकार श्रेष्ठ गोधवानी के अनुसार प्रदेश में डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। देश में गोल्ड ईटीएफ निवेशकों की संख्या 1.24 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें 20 लाख से अधिक निवेशक यूपी से हैं। वर्ष 2025 में गोल्ड ईटीएफ में करीब 43000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जिसमें यूपी की हिस्सेदारी 6200 करोड़ रुपये रही। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर में इस तरह के निवेश तेजी से बढ़ रहे हैं।

सिर्फ टैक्स बढ़ाने से कम नहीं होती मांग: वरिष्ठ कर सलाहकार एसके वैश्य का कहना है कि भारत और खासकर यूपी में सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि बचत और सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद माध्यम माना जाता है। यही कारण है कि आयात शुल्क बढ़ने के बाद भी इसकी मांग पूरी तरह कम नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed