सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: Honorable in shock after cabinet expansion

Suna Hai Kya: कैबिनेट विस्तार के बाद सदमे में माननीय, विवि मुखिया न बन पाने से सारी कोशिशें रहीं बेकार, किस्से

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में कैबिनेट विस्तार हो गया है इसके बावजूद एक माननीय सदमें में हैं तो दूसरे कोप भवन में बैठे हैं। वहीं, एक संस्थान के मुखिया यूपी वापसी में सफल नहीं हुए तो मन मसोस कर बैठे हैं। पढ़ें, सियासत और सत्ता के गलियारों के रोचक किस्से: 
 

Suna Hai Kya: Honorable in shock after cabinet expansion
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में कैबिनेट विस्तार हो गया है इसके बावजूद एक माननीय सदमें में हैं तो दूसरे कोप भवन में बैठे हैं। वहीं, एक संस्थान के मुखिया यूपी वापसी में सफल नहीं हुए तो मन मसोस कर बैठे हैं। पढ़ें, सियासत और सत्ता के गलियारों के रोचक किस्से: 


सदमे में माननीय
मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद माननीय सदमे में हैं। कद्दावर विभाग के लिए दिल्ली की दर्जनों परिक्रमा कर चुके माननीय जहां मन मसोस कर बैठे हैं, वहीं दूसरे माननीय कोप भवन में बैठे हैं। उनके हिस्से में आए मंत्रालय के विभाजन का दर्द न केवल उन्हें चुभ रहा है बल्कि उनके समर्थक और हितैषी मंत्री भी हतप्रभ हैं। इस फैसले के बाद दो अन्य माननीय भी दहशत में हैं और मौन व्रत जैसी अवस्था में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखिया को लगा झटका
मूल रूप से यूपी और वर्तमान में बंगाल में कर्मभूमि वाले एक पढ़ाई-लिखाई वाले संस्थान के मुखिया को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव जैसा झटका लगा है। दरअसल, मुखिया पूरी ताकत और शिद्दत से यूपी वापसी की कवायद में जुटे थे। किंतु बृहस्पतिवार को प्रदेश के तीन राज्य विवि की मुखिया के जारी पत्र में उनका नाम नहीं आने से वे खासे चिंतित हैं। उनके साथ ही उनके प्रदेश के खासमखास को भी झटका लगा है। हालांकि वे यह चर्चा करते देखे गए कि अभी उम्मीद खत्म नहीं हुई। मुखिया के लिए और भी मौके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


परामर्शदाता बढ़ा रहे मुसीबत
सेहत सुधार से जुड़े एक विभाग के मुख्यालय में आधा दर्जन से ज्यादा परामर्शदाता तैनात हैं। कोई मुखिया का संदेशा सुनाने की जिम्मेदारी निभा रहा है तो कोई फाइल आगे बढ़ाने की। इसके बाद भी हालात बेपटरी हैं। मुख्यालय में डटे इन नौसिखिए परामर्शदाताओं को पता ही नहीं है कि कौन सी बात मुखिया को बतानी है और कौन सी नहीं। ऐसे में मुखिया खुद भन्नाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो सभी परामर्शदाता को हटा देंगे। इससे परामर्शदाताओं के होश उड़े हुए हैं।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed