{"_id":"69ada4422bcbda92ef0a8b7c","slug":"up-gonda-model-for-women-s-empowerment-lauded-cdo-honored-event-held-at-jan-bhavan-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला सशक्तीकरण में गोंडा मॉडल की सराहना, सीडीओ को मिला सम्मान; जनभवन में हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला सशक्तीकरण में गोंडा मॉडल की सराहना, सीडीओ को मिला सम्मान; जनभवन में हुआ आयोजन
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार
International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को लखनऊ स्थित जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
लखनऊ जनभवन में हुआ आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को लखनऊ स्थित जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गोंडा में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में जिले की ओर से सीडीओ अंकिता जैन ने विभिन्न योजनाओं और पहल का प्रस्तुतीकरण किया। इस पर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक उन्नयन से जुड़ी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गोंडा में डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। सीडीओ अंकिता जैन ने ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना में एआईआईओटी एवं कंप्यूटर लैब, केजीबीवी तथा मां सिद्धिदात्री पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों की चाबियां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति सहित कई योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें लखपति दीदी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से गाेंडा के नौ विकासखंडों में नौ देवियों के नाम पर ज्ञान आवास स्थापित किए जा रहे हैं। ये केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और जागरूकता के प्रमुख केंद्र बनेंगे।
जिले में 101 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गोनार्द स्वच्छता मार्ट का निर्माण कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्वच्छता मार्ट की चाबियां संबंधित महिलाओं को सौंप दी गईं, जिससे वे स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के माध्यम से आय अर्जित कर सकेंगी।
