Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Health supplements now mandated to be labeled "not for medical use," with stricter rules for online sales.

यूपी: हेल्थ सप्लीमेंट पर अब नॉट फॉर मेडिकल यूज लिखना अनिवार्य, ऑनलाइन बिक्री पर लागू होंगे कड़े नियम

Fri, 13 Nov 2026 07:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

Sale of health supplements: यूपी में हेल्थ सप्लीमेंट के नाम से बिकने वाले उत्पादों पर सख्ती की जाएगी। साथ ही इन उत्पादों की हो रही ऑनलाइन बिक्री पर भी निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Health supplements now mandated to be labeled "not for medical use," with stricter rules for online sales.
हेल्थ सप्लीमेंट पर होगी सख्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के नाम पर बीमारी के इलाज, रोकथाम और नियंत्रण का दावा करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कस गया है। अब हर उत्पाद की पैकेजिंग पर उसकी श्रेणी लिखनी होगी। हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल, विशेष आहार उपयोग के खाद्य पदार्थ, विशेष चिकित्सीय प्रयोजन के खाद्य पदार्थ, प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक उत्पादों के सभी पैक पर नॉट फॉर मेडिकल यूज लिखना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की ओर से इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई है।  

विज्ञापन


प्रदेश में इन उत्पादों की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है। एफएसडीए की समीक्षा में इन उत्पादों की निर्धारित खुराक और अनुशंसित दैनिक मात्रा (आरडीए) का उल्लंघन, अनधिकृत सामग्री का इस्तेमाल, भ्रामक नाम और विनिर्माण एवं विपणन संबंधी नियमों की अनदेखी सामने आई है। कई उत्पादों के माध्यम से बीमारी के निदान, उपचार और रोकथाम के दावे तक किए जा रहे हैं। जबकि खाद्य पदार्थों की श्रेणी में आने वाले इन उत्पादों को दवा के विकल्प के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। कंपनियों की इस लापरवाही को देखते हुए अब प्रोटीन पाउडर, विटामिन-मिनरल सप्लीमेंट, हर्बल उत्पाद, प्रोबायोटिक, प्रीबायोटिक और विशेष चिकित्सीय आहार उत्पादों की गुणवत्ता के साथ अब उनके नाम, पैकेजिंग, लेबलिंग, विज्ञापन और स्वास्थ्य संबंधी दावों की निगरानी की जाएगी।  
विज्ञापन


डायबिटीज और किडनी केयर के नाम से नहीं बेच सकेंगे उत्पाद  
डायबिटीज केयर, आर्थराइटिस केयर और किडनी केयर जैसे नामों से बिकने वाले उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी। ब्रांड मालिक, कॉन्ट्रैक्ट निर्माता, री-लेबलर, री-पैकर, वितरक, थोक एवं फुटकर विक्रेता और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी इस रोक के दायरे में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल पर सख्ती  
खिलाड़ियों के लिए तैयार विशेष आहार उत्पादों में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची के पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल, एफएसडीयू, एफएसएमपी, प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक उत्पादों में दवाओं, हार्मोन, स्टेरॉयड, नारकोटिक और साइकोट्रॉपिक पदार्थों का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा। हर्बल उत्पादों में केवल नियमन की अनुसूची-4 में अनुमत वनस्पतियां और उनके हिस्सों का ही उपयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed