{"_id":"69a97ad3cedc9261660944ac","slug":"up-heat-has-shown-its-true-colours-since-the-first-week-of-march-with-intense-heat-during-the-day-find-out-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाया, दिन में भीषण तपिश, जानें अब कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाया, दिन में भीषण तपिश, जानें अब कैसा रहेगा मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। बुंदेलखंड के कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है।
गर्मी बढ़ने वाली है
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तपिश लगातार बढ़ रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगा है।
Trending Videos
इधर बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
