सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat has shown its true colours since the first week of March, with intense heat during the day. Find out

UP: मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाया, दिन में भीषण तपिश, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 05 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। बुंदेलखंड के कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है।

UP: Heat has shown its true colours since the first week of March, with intense heat during the day. Find out
गर्मी बढ़ने वाली है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तपिश लगातार बढ़ रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगा है।

Trending Videos


इधर बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed