फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert issued for 33 districts today; Barabanki set a record on Sunday; five dead after roof col

यूपी: प्रदेश के इन 33 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बाराबंकी में बना रिकॉर्ड; छत गिरने से पांच की मौत

Mon, 20 Jul 2026 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jul 2026 07:32 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून की लगातार सक्रियता जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 33 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 
 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert issued for 33 districts today; Barabanki set a record on Sunday; five dead after roof col
यूपी में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में अच्छी बारिश का दौर अभी बना हुआ है।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 34 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बाराबंकी में सर्वाधिक 118.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में 85.6 मिमी, श्रावस्ती में 79.4 मिमी, हमीरपुर में 70 मिमी और रामपुर में 68.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है अति भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

UP: Heavy rain alert issued for 33 districts today; Barabanki set a record on Sunday; five dead after roof col
बारिश के बाद शहर में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आसपास।

छत गिरने से पांच की मौत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सीकरी गांव में रविवार रात बारिश के बीच कच्चे मकान की छत गिरने से पिता इस्लाम (58) और चार बच्चों रुखसार (10), अलसीबा (4), आहद (5) और एक साल के जीशान की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त परिवार साथ बैठकर खाना खा रहा था।

दिन और रात के तापमान में महज डेढ़ डिग्री का रहा अंतर

 राजधानी में रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। घने बादलों के बीच सूरज पूरे दिन नजर नहीं आया। लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दिन और रात के तापमान में महज 1.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। शाम तक शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है और इसका असर राजधानी में भी दिख रहा है। सोमवार को भी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed