{"_id":"6a6080a1118373c128027482","slug":"video-video-katharashavara-paraka-bthahal-tata-karasaya-sa-bjaraga-oura-gayab-jhal-sa-bcaca-mayasa-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केदारेश्वर पार्क बदहाल, टूटी कुर्सियों से बुजुर्ग और गायब झूलों से बच्चे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केदारेश्वर पार्क बदहाल, टूटी कुर्सियों से बुजुर्ग और गायब झूलों से बच्चे मायूस
लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत जानकीपुरम सेक्टर-सी स्थित केदारेश्वर पार्क बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में पार्क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्क में लगी लोहे की कुर्सियां टूट चुकी हैं, बच्चों के झूले गायब हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है। वहीं, पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग आने से लोगों का टहलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से इसकी सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। बच्चों का कहना है कि पहले पार्क में लगे झूलों पर वे खेलते थे, लेकिन अब झूले गायब होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। पार्क की दुर्दशा के कारण लोगों की आवाजाही भी कम होती जा रही है।
क्षेत्रीय निवासियों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि केदारेश्वर पार्क का जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाए। टूटी कुर्सियों को बदलने, नए झूले लगाने, नियमित सफाई कराने के साथ ही युवाओं और बुजुर्गों की सुविधा के लिए पार्क में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।