फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain warning in 25 districts today, orange and red alerts issued for these cities

यूपी: प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसूनी बारिश में आज तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 25 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain warning in 25 districts today, orange and red alerts issued for these cities
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।

विज्ञापन


सात जिलों में ऑरेंज, 18 में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, तखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

राजधानी में बदला मौसम

UP: Heavy rain warning in 25 districts today, orange and red alerts issued for these cities
लखनऊ में बारिश का नजारा।  - फोटो : संवाद

राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ी और धूप-छांव का दौर चला। दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कुल 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम कुछ राहत भरा हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन के पारे में और गिरावट आ सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से राजधानी में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed