फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rains expected in 24 districts today, 12 areas affected by floods; Meteorological Department issues

यूपी: प्रदेश के इन 24 जिलों में आज होगी भारी बारिश, बाढ़ से प्रभावित हुए ये 12 इलाके; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Tue, 18 Aug 2026 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Aug 2026 06:28 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह में लगातार बारिश होती रहेगी। 
 

विज्ञापन
UP: Heavy rains expected in 24 districts today, 12 areas affected by floods; Meteorological Department issues
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है। माैसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


इधर सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

सामान्य के करीब पहुंची यूपी में बारिश

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 496.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अब तक बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी यूपी में कमी 27 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में आठ प्रतिशत है। अगले सप्ताह बारिश इस कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है।

आज इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन

प्रदेश में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात

UP: Heavy rains expected in 24 districts today, 12 areas affected by floods; Meteorological Department issues
बाढ़ के हालात और मौके पर मौजूद अधिकारी।

 प्रदेश में शारदा और घाघरा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इससे 12 जिले और 166 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 64402 लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।अधिकारियों ने राहत-बचाव के लिए कुल 86 टीमें तैनात की हैं। इनमें एनडीआरएफ की 18, एसडीआरएफ की 16 और पीएसी की 52 टीमें शामिल हैं। प्रदेश में 1586 बाढ़ चौकियां और 1263 शरणालय तैयार किए गए हैं। इनमें से 40 शरणालय वर्तमान में संचालित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 5849 नाव और 1101 मोटरबोट लगाई गई हैं। साथ ही 69 चिकित्सा दल और 51 एंबुलेंस भी तैनात हैं। राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त तक 381 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश (488.9 मिलीमीटर) से करीब 22 फीसदी कम है।

राहत के लिए 308 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 15133 खाद्यान्न पैकेट और 24266 लंच पैकेट बांटे गए हैं। 22720 ओआरएस पैकेट और 40860 क्लोरीन टैबलेट भी वितरित किए गए हैं। बाढ़ से 69 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं पर जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। 3502 प्रभावित पशुओं के लिए 154 क्विंटल भूसा बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed