फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   478 forged Ministry of External Affairs ID cards recovered from individuals claiming to be officials

विदेश मंत्रालय के नाम पर होटल में धौंस: मोबाइल व रजिस्टर कब्जे में लिया; स्टाफ को बनाया बंधक, ऐसे धरे गए आरोपी

Tue, 18 Aug 2026 07:14 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 07:14 AM IST
सार

राजधानी में खुद को विदेश मंत्रालय का अधिकारी बताने वाले लोगों से विदेश मंत्रालय के 478 नकली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। ये गोमतीनगर के होटल क्रिस्टेलिया में तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश में पहुंचे थे। स्टाफ को बंधक बनाया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
478 forged Ministry of External Affairs ID cards recovered from individuals claiming to be officials
विदेश मंत्रालय का अधिकारी बनकर आए आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : विभाग।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में खुद को विदेश मंत्रालय का अधिकारी बताने वाले दो आरोपियों के पास से पुलिस ने विदेश मंत्रालय के 478 फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे साथी की तलाश जारी है। तीनों तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश में गोमतीनगर के विकासखंड-3 स्थित होटल क्रिस्टेलिया पहुंचे थे। तीनों ने खुद को विदेश मंत्रालय का सेक्शन ऑफिसर बताकर होटल स्टाफ और ग्राहकों को एक घंटे तक बंधक भी बनाए रखा था। बाद में पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग निकले।

विज्ञापन

स्टाफ और ग्राहकों से पूछताछ करने लगे आरोपी

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब एक बजे अभिनव, शिवम और उसका एक साथी कार से होटल पहुंचे। तीनों ने होटल का गेट अंदर से बंद कर लिया और रिसेप्शन के पास सोफे पर बैठ गए। मैनेजर सर्वोत्तम के पूछने पर तीनों ने खुद को विदेश मंत्रालय का अफसर बताया। आईडी कार्ड मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। स्टाफ के मोबाइल कब्जे में ले लिए। रिसेप्शन पर रखे दस्तावेज और इंट्री रजिस्टर भी ले लिया। स्टाफ और ग्राहकों से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद मैनेजर ने जब किसी तरह से पुलिस को सूचना दी तो आरोपी वहां से रजिस्टर और दस्तावेज लेकर भाग निकले। पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के जरिये वाराणसी निवासी अभिनव सिंह और मेरठ निवासी शिवम चौहान को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपियों ने किराये पर ली थी कार

अभिनव नोएडा में में रहकर निजी साइबर सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। शिव सीसीटीवी कैमरे लगाता है। पुलिस को अभिनव ने पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी तुर्कमेनिस्तान निवासी दुनिया नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। दुनिया ने उसे बताया था कि तुर्क की रहने वाली रोजा उसे और अन्य लड़कियों को अपने साथ भारत लाई थी।

कुछ दिन ठहरने के बाद रोजा ने उनके पासपोर्ट कब्जे में ले लिए। इस समय रोजा गोमतीनगर स्थित होटल क्रिस्टेलिया में ठहरी है। दुनिया की मदद के लिए अभिनव ने शिवम व एक और साथी के साथ मिलकर योजना बनाई और कार किराये पर लेकर रोजा को पकड़ने होटल गए थे।

14 डेबिट व क्रेडिट कार्ड फर्जी आधार भी मिला

एडिशनल इंस्पेक्टर गोमतीनगर विनोद ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को विदेश मंत्रालय संबंधी 478 फर्जी आईडी कार्ड, एक चेक, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक विदेश मंत्रालय का आईडी कार्ड, 14 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।

आरोपी ने विदेश मंत्रालय में कैमरे लगाने का किया था काम

शिवम को विदेश मंत्रालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर मिला था। काम के सिलसिले में उसका विदेश मंत्रालय में आना-जाना लगा था। उसे विभाग से संबंधित जानकारी थी। होटल में इसी की धाक जमाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed