UP: लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच 17 जून को, रोहित-कोहली की जुगलबंदी का विराट प्रदर्शन देखेगा शहर
भारत और अफगानिस्तान के बीच जून माह में होने वाली सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का एक मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल की चकाचौंध के बाद शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच जून माह में होने वाली सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अंतर्गत 17 जून को दूसरे वनडे मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
देखने को मिलेगी दिग्गज खिलाड़ी रो-को की जुगलबंदी
लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली (रो-को) की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। मौका होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को होने वाले वनडे मुकाबले का, जो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के ठीक बाद होने वाली सीरीज में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसमें दूसरा वनडे लखनऊ में होगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज बेहद अहम होगी, जहां भारत और अफगान अपने टीम कंबीनेशन को तैयार करेंगी।
ये भी पढ़ें - अबूधाबी में फंसे संत, धमाकों की आवाज से सहमा माहौल, महंत जी बोले- युद्ध किसी के हित में नहीं
ये भी पढ़ें - अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें
भारतीय क्रिकेट के दो महानतम खिलाड़ियों के खेलने के कारण शहर के खेल प्रशंसकों को उत्साह देखते ही बनेगा और 17 जून को होने वाले मुकाबले में इकाना स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ दिखेगा। भारत की क्रिकेट टेस्ट और टी-20 प्रारूप से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्तमान में केवल वनडे टीम के लिए खेलते हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में दोनों दिग्गजों का खेलना तय माना जा रहा है।
इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा दसवां वनडे मैच
स्टेडियम में अभी तक कुल नौ वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें वनडे विश्वकप के पांच मैच भी शामिल है। जहां तक भारत का सवाल है तो यह टीम इंडिया का लखनऊ में तीसरा मुकाबला होगा। पहला मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह अक्तूबर 2022 में खेला गया था, जिसमें अफ्रीकी टीम ने नौ रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला वनडे विश्वकप में 29 अक्तूबर को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम 100 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि उत्तर प्रदेश को एक और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी मिलना खुशी की बात है। भारत-अफगानिस्तान मैच का आवंटन राज्य में क्रिकेट गतिविधियों के निरंतर विस्तार को दर्शाता है। हाल के वर्षों में बड़े टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी के अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि भारत और अफगानिस्तान मैच भव्यता से खेला जाएगा और भविष्य में इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे।
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित का दर्जा कहीं ऊंचा है। उन्हें साथ में खेलते देखना रोमांचित कर देता है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों भूमिका काफी अहम होगी। लखनऊ में होने वाले इस मुकाबले में इन रोको की जोड़ी को देखने के लिए प्रदेश भर से प्रशंसक जुड़ेंगे। हमारी ओर से इस मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जएगी।