{"_id":"6a817dd1e474239606033385","slug":"video-lkhanauu-ma-cara-na-cara-ghara-ka-khagal-20-lkha-ka-gahana-oura-nakatha-ka-para-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में चोरों ने चार घरों को खंगाला, 20 लाख के गहने और नकदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में चोरों ने चार घरों को खंगाला, 20 लाख के गहने और नकदी की पार
राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के कठवारा गांव में चोरों ने चंद्रिका देवी रोड पर राजबख्श सिंह,जसबीर सिंह के घरों को निशाना बनाया। परिजनों को सोते समय ही उनके कमरों में बंद करके नकदी पर हाथ साफ किया। पास ही सरकारी स्कूल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद शिवपुरी रोड पर हरिनाथ सिंह के घर तीन कैमरे तोड़कर ताला तोड़ दिया। अंदर कमरों को खंगालकर लगभग आठ लाख कीमत के गहने और 35 हजार नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद कुछ दूरी पर शिवपुरी रोड किनारे गांव के बाहर चंद्रभाल के आवास पर कमरे का ताला तोड़कर लगभग चार लाख कीमत के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।एक साथ चोरों की चार जगह दस्तक से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।