{"_id":"6a8196ae11103f6dd30832ad","slug":"video-video-katanara-ka-takakara-sa-fal-vakarata-gabhara-tarama-satara-ma-katana-paugdha-para-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कंटेनर की टक्कर से फूल विक्रेता गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में काटना पड़ा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कंटेनर की टक्कर से फूल विक्रेता गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में काटना पड़ा पैर
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से बाइक सवार फूल विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट पहने बाइक सवार अरुण कुमार लोधी (52) ट्रक के पिछले पहिये में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उनका बायां पैर कमर के पास से काटना पड़ा। उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, 45 मिनट जाम
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहान रोड पर करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कंटेनर पर ईंट-पत्थर भी चला दिए, जिससे उसके आगे के शीशे टूट गए। सूचना पर पारा, काकोरी, दुबग्गा और ठाकुरगंज पुलिस के साथ पश्चिमी जोन के एडीसीपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू कराया।
पीछे से मारी जोरदार टक्कर
एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के अनुसार काकोरी के पलेहदा गांव निवासी अरुण कुमार लोधी किसान हैं और फूल बेचने का काम करते हैं। रविवार को फूल बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। खुशहालगंज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिर गई और अरुण ट्रक के पिछले पहिये में फंस गए। करीब 50 मीटर तक घिसटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहान रोड पर वाहनों की लगी लंबी कतार
हादसे के बाद मोहान रोड पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के प्रदर्शन और जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।