सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Indian Bank manager in Nanpara, Bahraich, arrested while accepting a bribe; the complaint was filed by a C

UP: बहराइच के नानपारा के इंडियन बैंक का मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने की थी शिकायत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 12 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में सीबीआई ने किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक बैंक शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। शिकायत की जांच सही मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया और आगे की जांच जारी है।

UP: Indian Bank manager in Nanpara, Bahraich, arrested while accepting a bribe; the complaint was filed by a C
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीबीआई ने बहराइच के नानपारा स्थित गुरघुट्टा में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने शाखा प्रबंधक के इशारे पर घूस की रकम लेने वाले दलाल को भी पकड़ा है। दोनों को शनिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।



सूत्रों के मुताबिक सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में नानपारा निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि इंडियन बैंक की गुरघुट्टा शाखा के प्रबंधक ललित मोहन उसके किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि को जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बैंक का एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल है। सीबीआई ने शिकायत को जांच में सही पाए जाने के बाद दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई और एक टीम बहराइच भेजी गई। जैसे ही बैंक कर्मी ने एडवांस के रूप में दिए गए 5 हजार रुपये के नोट अपने हाथ में लिए, नजदीक मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई दोनों के ठिकानों पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed