{"_id":"69b9655e7430ea55ee08eb52","slug":"up-is-terrorist-haris-ali-was-also-brainwashing-his-classmates-these-revelations-were-made-through-mobile-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईएस आतंकी हारिश अली अपने सहपाठियों का भी कर रहा था ब्रेनवॉश, मोबाइल से हुए ये खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईएस आतंकी हारिश अली अपने सहपाठियों का भी कर रहा था ब्रेनवॉश, मोबाइल से हुए ये खुलासे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
IS terrorist Harish Ali: मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश अपने बीडीएस के साथियों का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। ऐसा जांच में खुलासा हुआ है।
संदिग्ध आतंकी हारिश अली।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश अपने बीडीएस के साथियों का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। उसके लैपटॉप और मोबाइल की छानबीन में इसके पुख्ता सुराग मिले हैं, जिसके बाद उसके तमाम सहपाठी एटीएस के रडार पर आ चुके हैं। एटीएस ने उसके कई साथियों को मंंगलवार को तलब कर पूछताछ भी की है। वहीं दूसरी ओर हारिश को रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को अदालत में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक हारिश ने मुरादाबाद के साथ सहारनपुर, संभल, अमरोहा, बरेली समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के युवाओं को अपने अलग ग्रुप 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' से जोड़ा था और उनको जिहादी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसा रहा था। फिलहाल जांच में हारिश का दिल्ली बम धमाके अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के माड्यूल से कोई संबंध नहीं पाया गया है। हालांकि एटीएस को शक है कि आईएस भी जैश ए मोहम्मद की तरह डॉक्टर्स का माड्यूल तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी वजह से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हारिश किन आईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और उनसे क्या निर्देश मिले थे। एटीएस उसके लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी में है, ताकि नष्ट किए गए मैसेज भी हासिल किए जा सके। इसके अलावा उसके सभी सोशल मीडिया के ग्रुप्स को भी खंगाला जा रहा है।